भोपाल-मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की दोहरी भूमिका निभा रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने एक पद छोड़ दिया है। वे अब सिर्फ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष की बागडोर पार्टी ने वरिष्ठ विधायक डा गोविंद सिंह को सौंप दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल द्वारा गुरूवार को जारी पत्र में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कमल नाथ का इस्तीफा स्वीकार करते हुए वरिष्ठ विधायक डा.गोविन्द सिंह को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। सिंह का प्रस्ताव कमल नाथ ने ही रखा था।
dharmpath.com dharmpath