अमरनाथ:जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार की शाम करीब 5.30 बजे अमरनाथ की गुफा के पास बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया और इस जलसैलाब में कई लोग बह गए. अबतक इस हादसे में मरनेवालों की संख्या 16 बताई जा रही है और 45 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जबकि 40 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. जलसैलाब मे ंबहे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. शुक्रवार की देर रात तक राहत और बचाव कार्य चलता रहा और उसके बाद शनिवार सुबह से फिर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है
dharmpath.com dharmpath