मध्य प्रदेश में गोमांस टैक्स फ्री, गजट नोटिफिकेशन जारी

भोपाल- केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कटौती की है। 22 सितंबर से जीएसटी की घटी हुई दरें लागू हो गई हैं। मप्र के वाणिज्यिक कर विभाग ने 18 सितंबर को जीएसटी की दरें घटाने के एक गजट नोटिफिकेशन जारी जिसमें  गो वंशीय पशुओं के मांस को GST मुक्त इसे लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आपत्ति जताई है।

भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मप्र सरकार ने गोमांस पर जीरो प्रतिशत जीएसटी कर दी है। इसका क्या मैसेज है। गोभक्त मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस फैसले का विरोध करेगी। हम किसी भी कीमत पर गाय नहीं कटने देंगे और गोमांस का निर्यात नहीं होने देंगे। 26 और 27 सितंबर को कांग्रेस पार्टी पूरे मप्र में इसके विरोध में आंदोलन करेगी।

पटवारी ने आगे कहा, ‘अभी मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले कहा कि हम गो भक्त हैं और कांग्रेसी दूसरे जानवर पालते हैं। कांग्रेस का विचार वो है जो हिन्दू धर्म का विचार है। जियो और जीने दो का जो जैन धर्म का विचार है। प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो। जब विश्व के कल्याण की हम बात करते हैं तो उसमें इंसानों, जीव जंतुओं प्रकृति की रक्षा की बात होती है। बीजेपी और मोहन यादव इससे अलग सोच रखते हैं।’

पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री गाय की पूजा क्यों करना चाहते हैं इसलिए क्योंकि गाय के नाम पर वोट लेना है। बीजेपी गाय का कत्ल कराती है। मैं आरोप लगा रहा हूं कि दुनिया में सबसे ज्यादा गोमांस का एक्सपोर्ट कहीं से हो रहा है तो वो भारत से हो रहा है।
नरेन्द्र मोदी के राज में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना गोमांस कहां से आ रहा है? अगर भारत की गोमाता का गोमांस जा रहा है तो देश और प्रदेश के कई राज्यों में बीजेपी की तो सरकार है।

जीतू पटवारी ने कहा कि, ‘मैं इन गो भक्त ठेकेदारों से पूछना चाहता हूं इसका क्या मतलब है। अब इसको और बढ़ावा कैसे मिले इसके लिए जीएसटी का रिवीजन कर दिया और गोमांस पर जीरो परसेंट जीएसटी कर दी। मुख्यमंत्री कहते हैं गाय की सेवा करूंगा। सीएम आवास में गाय हैं। गाय माता जैसा मेरा मुख्यमंत्री थोड़ी अपनी समझ बढ़ाइए। एक मुख्यमंत्री को कब क्या करना चाहिए व्यक्तित्व में परिपक्वता लाइए। मुझे गाली देने से या मेरे पर आरोप लगाने से पहले आपको मुख्यमंत्री का धर्म तो निभाना पडे़गा।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493