नीमच में 8 करोड़ का 15 टन अवैध मादक पदार्थ जलाया

नीमच-गृह मंत्रालय के विशेष अभियान “ड्रग डिस्ट्रक्शन 26.09.2025” के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। उज्जैन जोन के सात जिलों से जब्त किए गए करीब 15 टन नशीले पदार्थों को नीमच जिले के खोर स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के बॉयलर में नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है।यह कार्रवाई नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगर-मालवा जिलों से जब्त माल पर की गई। नष्ट की गई खेप में डोडाचूरा, अफीम, गांजा, स्मैक, एमडी और चरस शामिल थे।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493