जुमे की नमाज के बाद भोपाल में दिखा‘’I love Mohammad’’ट्रैंड

भोपाल – उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी “आई लव मोहम्मद” कैंपेन की शुरुआत हो गई है। जुमे की नमाज के बाद ताज-उल-मस्जिद के बाहर हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी गाड़ियों पर “I Love Mohammad” स्टिकर चिपकाए। बाइक से लेकर कार तक पर यह स्टिकर लगाए गए।

लोगों ने कहा कि जिस तरह हिंदू समाज अपने राम का नाम लेता है, उसी तरह वे भी अपने नबी को याद कर रहे हैं और इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। ताज-उल-मस्जिद एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद है, जहां हर शुक्रवार को हजारों लोग नमाज अदा करने आते हैं। इस दौरान पुलिस बल की बड़ी संख्या में तैनाती भी रही।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493