छतरपुर- जिले में खाद की अवैध तस्करी करने वालों पर नौगांव पुलिस ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने छतरपुर-झांसी हाईवे पर एक पिकअप वाहन से 50 हजार रुपए की डीएपी खाद और एक वाहन जब्त किया है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद महिंद्रा पिकअप (MP16ZJ7114) से अवैध तरीके से डीएपी खाद ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस ने मंजिल होटल के पास घेराबंदी की और वाहन को रोका। जांच में वाहन से भारत ब्रांड की 38 बोरी डीएपी खाद मिली, जिनमें 36 बोरी बंद और 2 बोरी खुली थीं।
dharmpath.com dharmpath