हरदा के यशवर्धन ने रचा इतिहास, 10 माह की आयु में 95 सेकंड का किया डेड हैंग

हरदा-मध्य प्रदेश के हरदा जिले से जुड़े यशवर्धन सिंह राजपूत ने महज 10 माह 29 दिन की उम्र में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसने परिवार के साथ-साथ पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। यशवर्धन ने एक वयस्क व्यक्ति की उंगली पकड़कर करीब 95 सेकेंड तक हवा में लटकने (डेड हैंग) का प्रदर्शन किया। इतनी कम उम्र में किए गए इस असाधारण प्रदर्शन को नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कर मान्यता दी गई है। वहीं, इस उपलब्धि को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में भी प्रस्तुत किया गया है।

यशवर्धन ने यह रिकॉर्ड किसी उपकरण के सहारे नहीं बल्कि एक वयस्क व्यक्ति की उंगली को मजबूती से पकड़कर बनाया है। करीब 95 सेकेंड तक वह हवा में लटका रहा था। उम्र को देखते हुए इतने लंबे समय तक पकड़ बनाए रखना इस प्रदर्शन की खास बात मानी जा रही है। रिकॉर्ड से संबंधित दस्तावेज और प्रदर्शन का वीडियो भी उपलब्ध बताया गया है।

यशवर्धन के पिता का नाम भूपेंद्र सिंह राजपूत है। उनका परिवार वर्तमान में इंदौर में रहता है लेकिन यशवर्धन का पैतृक संबंध हरदा जिले से है। यही वजह है कि उसकी इस उपलब्धि को हरदा के लिए भी गौरव की बात माना जा रहा है।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493