अफ्रीका के बाहर कैसे गया मानव?

लंदन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अफ्रीका के बाहर मानवों का पलायन क्या एक ही बार में हुआ अथवा कई चरणों में? लंबे समय से चली आ रही इस बहस में एक नए अध्ययन ने ताजा जानकारी प्रदान की है।

नया शोध एक मॉडल के आधार पर किया गया है जो बताता है कि लगभग 75,000 से 130,000 साल पहले जब वर्षा हुई थी और आबादी को फैलने में मदद मिली थी, तब अरब क्षेत्र में मानव का कई चरणों में प्रसार हुआ था।

ब्रिटेन स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एश पार्टन ने कहा, “अफ्रीका के बाहर शुरुआती मानव आबादी का प्रसार गतिशील रूप से बदलती जलवायु और अरब के पर्यावरण की स्थिति से जुड़ा हुआ है।”

उन्होंने कहा, “कभी स्वच्छ और मीठे पानी की झीलों और सक्रिय नदी प्रणाली से अटा पड़ा अरब अब हालांकि बंजर भूमि में तब्दील हो गया है।”

एक अन्य प्रमुख परिकल्पना के मुताबिक, मानव आबादी लगभग 50,000 से 60,000 साल पहले अफ्रीका से अरब होते हुई दक्षिण एशिया तक फैलती गई।

पार्टन और उनके सहयोगियों ने हालांकि 160,000 वर्षो के दौरान दक्षिण-पूर्व अरब से प्राप्त पानी के अंदर जमा मिट्टी के अनोखे नमूने पेश किए।

प्रस्तावित दक्षिणी फैलाव के साथ स्थित मार्ग पर अल-सिबेताह जलोढ़ मिट्टी की श्रेणी दक्षिण-पूर्व अरब में परिदृश्य बदलने का एक अनोखा और संवेदनशील जीवन इतिहास प्रदान करती है।

यह शोध जर्नल जियोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493