सरला मिश्रा मौत की सीबीआई जांच के लिए परिवार का धरना

sarlaभोपाल, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की सियासत में 18 वर्ष पहले हलचल मचा देने वाली कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की मौत का मामला एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। मिश्रा के भाई आनंद मिश्रा ने परिजनों के साथ इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग को लेकर राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर गुरुवार को धरना दिया।

कांग्रेस की तेज तर्रार नेता सरला मिश्रा की 14 फरवरी 1997 में सरकारी आवास में संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई थी। इसकी तीन वर्ष तक जांच चली और आखिरकार पुलिस ने मामला बंद कर दिया। दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में हुई सरला मिश्रा की मौत की सीबीआई जांच की तत्कालीन गृहमंत्री चरण दास महंत ने घोषणा भी की थी, मगर बात आगे नहीं बढ़ी।

सरला मिश्रा के भाई आनंद मिश्रा ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की थी और गुरुवार को आनंद अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सीबीआई जांच की मांग को लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरने पर बैठे।

आनंद ने संवाददाताओं से कहा, “सरला एक निडर निर्भीक महिला थी, वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बेटी थ्ीा, उसकी मौत नहीं हत्या है, इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493