अर्जुन सिंह की स्मृति में इंडो-पाक मुशायरा गुरुवार को

भोपाल, 4 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की स्मृति में राजधानी में गुरुवार को इंडो-पाक अंतर्राष्ट्रीय मुशायरा का आयोजन किया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे अर्जुन सिंह की गुरुवार को जयंती है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के महासचिव डा. महेन्द्र चौहान ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुरुवार की सुबह अर्जुन सिंह को जयंती पर श्रद्घासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया जाएगा। वहीं रात्रि में इकबाल मैदान में ‘यादे अर्जुन सिंह इंडो-पाक अंतर्राष्ट्रीय मुशायरा’ आयोजित किया गया है।

डा. चौहान ने बताया कि इस मुशायरा में जनाब मुनव्वर राना, डा. राहत इंदौरी, जनाब फरहत शहजाद, डॉ पापुलर मेरठी, अंजुम रहबर, शबीना अदीब, कासिम इमाम सहित नामचीन शायर अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493