सीहोर बीआरसीसी के कार्यालय की कर्मचारियों की आड़ में चल रहा है बिना मान्यता का स्कूल

नितिन ठाकुर (सीहोर)
qqqm1आरटीई के नियम कानूनों की इछावर में तबियत से धज्जियां उडाई जा रही है समूचे ब्लाक में सैकडो निजी स्कूल है जो मान्यता के चल रहे है लेकिन इछावर के ग्राम नयापुरा में संचालित ज्ञानस्थली एकेडमी स्कूल संचालित है जो बिना मान्यता के संचालित हो रहा है ।सबसे बडी बात यह है कि बीआरसीसी कार्यालय के कर्मचारी लेदेकर बिना बीआरसीसी के बगैर अनुमति के संचालित करवा रहे है।पालक महेश वर्मा रमेश वर्मा ने बताया कि हमारे बच्चे ज्ञानस्थली स्कूल में पढ रहे है लेकिन हम एक माह से परेशान है की शासन के द्वारा इसकी मान्यता समाप्त कर दी लेकिन जब स्कूल संचालक से बातचीत करते है तो वह कहते है कि मान्यता है अब चितां मत करो लेकिन जब हमें हकीकत पता चली की मान्यता नही है तो हम बहुत परेशान है
स्टाफ अशिक्षित लेकिन संचालित भी
जब हमने स्कूल संचालक मंजेस यादव से बातचीत की तो उन्होने बताया कि मेरा स्कूल 1 से 8तक संचालित कर रहा हूं मेरा स्टाफ तीन है जिसमें एक डीएड बाकि बीए फाइनल है 1से 8 तक टोटल बच्चे 79 है।
यह कहते है अधिकारी
हां यह सही बात है कि मान्यता समाप्त है इस स्कूल की लेकिन यह नही मालूम है कि मेरे कार्यालय के किस कर्मचारी की सांठगांठ से चल रहा है कल ही जांच करके उस कर्मचारियों और स्कूल संचालक पर कार्रवाई की जायेगी।
चतुभूर्ज वर्मा बीआरसीसी इछावर

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493