रूस ईरान को एस-300 मिसाइल प्रणाली सौंपेगा : रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में मॉस्को के दौरे पर ईरान के रक्षा मंत्री हुसैन दहकान अस्त्राखन में उस समारोह में हिस्सा लेंगे, जिसमें ईरान को वायु रक्षा प्रणाली को कैस्पियन सागर से ईरान भेजा जाएगा।

ईरान के विदेश प्रवक्ता हुसैन जाबेर अंसारी ने सोमवार को कहा कि रूस एस-300 प्रणाली को ईरान भेजने ही वाला है।

उन्होंने कहा कि ईरान व रूस ने अपने सहयोग को व्यापक किया है और दोनों देशों के बीच राजनीतिक व रक्षा सहयोग उल्लेखनीय है।

मॉस्को व तेहरान ने ईरान को पांच एस-300 मिसाइल प्रणाली प्रदान करने के लिए साल 2007 में 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर का समझौता किया था।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा ईरान को परंपरागत हथियारों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने के बाद सितंबर 2010 में रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने सौदे को रद्द कर दिया था।

इसके प्रतिक्रियास्वरूप ईरान ने जेनेवा के अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत में रूस के खिलाफ चार अरब डॉलर का दावा ठोक दिया था।

ईरान का विश्व की छह शक्तियों के साथ हुए परमाणु समझौते के बाद बीते साल अप्रैल की शुरुआत में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने ईरान को एस-300 विमानरोधी मिसाइल प्रणाली की बिक्री पर प्रतिबंध को हटाने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किया था।

रूस द्वारा एस-300 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति के लिए राजी होने के बाद ईरान ने रूस के खिलाफ मुकदमा वापस ले लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493