सलमान को सद्भावना दूत बनाने में कुछ भी गलत नहीं : भूटिया

कोलकाता, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। सलमान खान को इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक में भारत का सद्भावना दूत बनाए जाने को लेकर विवाद दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि बॉलीवुड स्टार को यह जिम्मेदारी देने में कुछ भी गलत नहीं है।

भारतीय ओलम्पिक समिति (आईओए) ने 23 अप्रैल को नई दिल्ली में सलमान को रियो ओलम्पिक में भारत का सद्भावना दूत बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद कई जानी मानी खेल हस्तियों जिनमें मिल्खा सिंह और योगेश्वर दत्त का नाम भी शामिल है, ने इसका विरोध किया था।

भारत के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी भूटिया का मानना हालांकि इनसे अलग है। उन्होंने कहा, “सलमान बेशक वहां नहीं जाएंगे लेकिन फिर भी उन्होंने दूत बनने के लिए अपनी रजामंदी दी। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अगर वह ओलम्पिक को आगे बढ़ा सकते हैं और लोगों को इस बारे में जागरूक कर सकते हैं तो यह काफी अच्छी बात है।”

भूटिया ने दबे शब्दों में कहा कि सलमान ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा से ज्यादा लोगों को आकर्षित कर सकते हैं, हालांकि उन्होंने इस बात को साफ तौर पर नहीं कहा।

उन्होंने कहा, “मान लीजिए बिंद्रा और सलमान को आप सामने रखते हैं तो लोग किसकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे। मेरा मानना है कि सलमान लोगों को ज्यादा आकर्षित करेंगे।”

उन्होंने कहा, “भारत में बॉलीवुड हर जगह बिकता है। आप किसी भी खेल का उदाहरण ले लीजिए वहां बॉलीवुड का तड़का होगा ही। अगर इससे भारत को मदद मिलती है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493