कोलकाता, 5 मार्च (आईएएनएस)। गायक, अभिनेता हिमेश रेशमिया के लिए आयरलैंड के डबलिन के ठंडक भरे मौसम में फिल्म ‘तेरा सुरूर’ की शूटिंग एक यादगार अनुभव रहा था। लेकिन साथ ही उनका कहना है कि मौसम से मुकाबला करने के लिए उन्हें शराब न पीने की अपनी कसम तोड़नी पड़ी। हिमेश ने यहां शनिवार को मीडिया को बताया, “मैं शराब …
Read More »मनोरंजन
कंट्री म्यूजिक गायक जोए फीक का निधन
लॉस एंजेलिस, 5 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी संगीत की लोकप्रिय शैली कंट्री म्यूजिक की गायक जोए फीक का कैंसर के कारण निधन हो गया। वह 40 साल की थीं। वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जोए का निधन अपने गृहनगर एलेंक्जेंड्रिया इंडियाना में शुक्रवार को हुआ। वह लंबे समय से गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर (सर्विकल कैंसर) …
Read More »‘दोस्ताना’ का सीक्वल बनाने से 377 बार रोका जाएगा : करण जौहर
मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अपनी हाजिर जवाबी और मजाकिया अंदाज के लिए चर्चित फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि अगर वह 2008 की रोमांटिक हास्य फिल्म ‘दोस्ताना’ का सीक्वल बनाने की कोशिश करेंगे तो उन्हें ‘377 बार’ रोका जाएगा। फिल्म में अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम थे। करण ने मजाकिया लहजे में भारतीय दंड संहिता की धारा …
Read More »‘जय गंगाजल’ ने पहले दिन कमाए 5.5 करोड़ रुपये
मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ ने भारत में अपने पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। फिल्म निर्माताओं के मुताबिक, शुक्रवार को रिलीज हुई ‘जय गंगाजल’ के निर्माण की लागत 18 करोड़ रुपये है। फिल्म के प्रचार के बारे में फिल्म …
Read More »रणदीप हुड्डा, शिल्पा शेट्टी ‘वेलनेस आइकन’
मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को नौवें जियोस्पा एशियास्पा इंडिया अवॉर्ड्स के मौके पर ‘वेलनेस आइकन्स’ के तौर पर सम्मानित किया गया। समारोह में बॉलीवुड की सदाबहार सुंदरी रेखा को ‘स्पा दिवा’ अवॉर्ड दिया गया। आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल में गुरुवार रात आयोजित समारोह में देशभर के सर्वश्रेष्ठ स्पा और स्पा उत्पादों को पुरस्कृत किया …
Read More »शबाना, सुष्मिता ‘स्टैंड विद गर्ल’ के साथ
नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। हिन्दी सिने जगत की नामचीन हस्तियों शबाना आजमी, सुष्मिता सेन, गुल पनाग और दिया मिर्जा नेशनल ज्योग्राफिक चैनल की पहल ‘स्टैंड विद गर्ल’ के समर्थन में हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को ‘ही नेम्ड मी मलाला’ के टेलीविजन प्रीमियर के साथ इसका शुभारंभ होगा। यह पहल बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण को …
Read More »प्रशंसकों को उनके पसंदीदा से मिलाना चाहते हैं श्यामक
मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई में 18 मार्च को आयोजित होने वाले टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्डस (टीओआईएफए) कार्यक्रम के लिए नृत्य प्रस्तुतियां तैयार कर रहे मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर का कहना है कि वह प्रशंसकों को उनके पसंदीदा बॉलीवुड सितारों से मिलाने की कोशिश करेंगे। टीओआईएफए का यह दूसरा संस्करण है। डावर ने कहा, “प्रशंसक बॉलीवुड सितारों से मिलना …
Read More »सलमान ने ‘सुल्तान’ के लिए बच्चों संग की शूटिंग
मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग कर रहे सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक दर्जन से अधिक बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। ‘वांटेड’ अभिनेता के साथ तस्वीर क्लीक कराते हुए काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। स्कूल के बच्चों ने नीले और सफेद रंग के कपड़े …
Read More »उर्मिला की शादी पर शत्रुघ्न बोले, ‘देर आयद दुरुस्त आयद’
मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को शादी की बधाई दी है, उन्होंने यहां गुरुवार की रात कश्मीर के व्यवसायी मोहसिन अख्तर मीर के साथ शादी की। शत्रुघ्न सिन्हा ने उर्मिला (42) से कहा कि ‘देर आयद दुरुस्त आयद।’ ‘कालीचरण’ के अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, “शादी के लिए उर्मिला मातोंडकर को बहुत-बहुत बधाई! …
Read More »टीओआईएफए 2016 की मेजबानी करेंगे रितेश
दुबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्डस (टीओआईएफए) के दूसरे संस्करण में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम यहां 18 मार्च को यहां आयोजित होगा। टीओआईएफए 2016 दुबई गल्फ एयर और स्प्लैश द्वारा प्रस्तुत होगा, यह दुबई स्पोर्ट्स सिटी में दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगा। शाहरुख खान, वरुण धवन, जैकलिन फर्नाडिस, करीना कपूर खान, यो …
Read More »
dharmpath.com dharmpath