भारत

उमर खालिद को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नेता उमर खालिद ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें गैंगस्टर रवि पुजारी की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया और जांच चल रही है। खालिद ने ट्वीट किया, …

Read More »

तमिलनाडु गुटखा घोटाला : ईडी ने धनशोधन का मामला दर्ज किया

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने तमिलनाडु गुटखा घोटाले में अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। ईडी के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने के अनुरोध के साथ आईएएनएस से कहा, “हमने धनशोधन रोकथाम अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत केंद्र सरकार और तमिलनाडु सरकार …

Read More »

तमिलनाडु में लघु, मझौले उद्योग संकट में

चेन्नई, 9 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में हजारों की संख्या में लघु और मझौले उद्योग वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लागू होने समेत विभिन्न कारणों से बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। इसके कारण हजारों लोगों पर बेरोजगारी का खतरा मंडराने लगा है। राज्य सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, 2017-18 के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं …

Read More »

वर्ष 2016 से पेट्रोल, डीजल पर वैट नहीं बढ़ाया गया : दिल्ली सरकार

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने शनिवार को विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए राज्य विधानसभा को सूचित किया कि राष्ट्रीय राजधानी की सरकार ने जनवरी 2016 से पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर(वैट) नहीं बढ़ाए हैं। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मौजूदा सत्र में अपने लिखित जवाब में सदन को बताया, “19 जनवरी, 2016 के …

Read More »

योगी आदित्यनाथ ‘संपर्क फॉर समर्थन’ मुहिम के तहत संजय दत्त से मिले

लखनऊ, 9 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता इस समय ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत मशहूर हस्तियों से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन मांग रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मशहूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त से मुलाकात की। सूत्रों के …

Read More »

पूर्व केंद्रीय मंत्री एल.पी. शाही का निधन (लीड-1)

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री एल.पी. शाही का शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 98 साल के थे। शाही की बहू वीना शाही ने पटना से आईएएनएस को बताया, “उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार को एम्स में भर्ती कराया गया था।” उन्होंने कहा, …

Read More »

हिमाचल में ज्यादा बारिश के आसार

शिमला, 9 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में शनिवार को सामान्य से भारी बारिश हुई। राज्य में कुफरी में सर्वाधिक 91 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राजधानी शिमला में भारी बरसात होने के साथ ही राज्य में अधिकांश जगहों पर बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में रविवार तक ऐसा …

Read More »

मुंबई में जलती इमारत का एक हिस्सा गिरा, 2 दमकलकर्मी झुलसे

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। मुंबई में शनिवार तड़के एक खाली पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान इमारत का एक हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो दमकलकर्मी झुलस गए। सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के फोर्ट इलाके में खाली पड़े कोठारी बिल्डिंग में तड़के करीब चार बजे आग लगी। दमकलकर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर आग …

Read More »

बिहार में उमस भरी गर्मी जारी, बारिश के आसार

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह से ही धूप निकली है और पुरवा हवा चलने के कारण उमसभरी गर्मी का दौर जारी है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश …

Read More »

मोदी एससीओ सम्मेलन के लिए चीन रवाना

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीएओ) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के किंगदाओ के लिए रवाना हो गए। वह सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। एससीओ का पूर्ण सदस्य बनने के बाद भारत पहली बार एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग ले …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493