भारत

छात्रों ने दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने मेट्रो किराए व रियायती पासों की कीमत में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग करते हुए गुरुवार को शास्त्री भवन पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के छात्र शामिल थे। छात्रों ने शास्त्री भवन के बाहर यातायात को जाम …

Read More »

जयपुर, कोच्चि पहुंचेगा उबर ईट्स

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अपने फूड डिलेवरी ऐप की पहुंच में विस्तार के मकसद से उबर ने गुरुवार को कहा कि वह इस माह के अंत तक जयपुर और कोच्चि में ‘उबर ईट्स’ शुरू करने जा रहा है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके बाद यह सेवा 10 भारतीय शहरों में उपलब्ध होगी और साथ ही 500 …

Read More »

मोदी के शासन में देश, लोग बेहद परेशान : सोनिया

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार पर देश में भय का माहौल बनाने, लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान पहुंचाने, समाज की बहुलवादी प्रकृति को खत्म करने का आरोप लगाया और कहा कि लोग व देश बेहद परेशान हैं। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक …

Read More »

प्रधानमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस लाऊंगी : रेणुका चौधरी

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने गुरुवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस लाएंगी। राज्यसभा में बुधवार को राष्ट्रपति के संबोधन को लेकर जवाब के दौरान उनके (रेणुका) ठहाके लगाकर हंसने पर मोदी ने उनका मजाक उड़ाया था। कांग्रेस की महिला सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री द्वारा रेणुका का मजाक उड़ाए …

Read More »

राजनीतिक गठबंधन कलाकारों के चयन जैसा नहीं : कमल हासन

चेन्नई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने गुरुवार को कहा कि राजनीतिक गठबंधन किसी फिल्म के लिए कलाकारों का चयन करने जैसा नहीं है। हासन ने कहा वह और रजनीकांत सोचेंगे कि दोनों हाथ मिलाएं या नहीं। तमिल पत्रिका ‘आनंद विकातन’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ में कमल हासन ने कहा कि वह रजनीकांत के साथ समझौता …

Read More »

भाजपा संविधान पर बड़े हमले की तैयारी में : शशि थरूर (आईएएनएस साक्षात्कार)

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद शशि थरूर का कहना है कि अगर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को संसद के दोनों सदनों में बहुमत हासिल हो जाता है, तो वह लोकतंत्र पर बड़ा हमला कर सकती है, जिसकी वह तैयारी में है। थरूर का मानना है कि कश्मीर पर अनुच्छेद 370 जैसे विभिन्न संवैधानिक प्रावधानों पर हमला एक ‘हिंदू राष्ट्र’ …

Read More »

लोकसभा में आंध्र प्रदेश के सांसदों का प्रदर्शन जारी (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्यों ने वाईएसआर कांग्रेस के सदस्यों के साथ मिलकर लोकसभा में गुरुवार को फिर से विरोध प्रदर्शन कर प्रश्नकाल के दौरान सदन को थोड़ी देर के लिए स्थगित करने को मजबूर कर दिया। बाद में संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार और केंद्रीय मंत्री तेदेपा के वाई.एस. चौधरी ने आंध्र …

Read More »

बुंदेलखंड : राजनीतिक पारी शुरू करेंगे कबीर पंथी महंत!

बांदा, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कबीर ग्रंथ ‘बीजक’ पाठ के जरिए समाज को छुआछूत, भेदभाव को समूल नष्ट करने की इबारत सिखाने वाले कबीर आश्रम भरखरी के महंत अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भगवा चदरिया ओढ़कर अपनी राजनीतिक पारी शुरू करेंगे। वह 11 फरवरी को सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में होने वाले कबीर सम्मेलन में उनसे …

Read More »

जनता दल-एस व बसपा ने कर्नाटक में किया चुनावी गठबंधन

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरुवार को कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन की घोषणा की। दोनों दलों ने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनका कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला होगा। यहां एक प्रेसवार्ता में बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और और जद-एस के महासचिव …

Read More »

यह मत भूलें कि इंदिरा, राजीव शहीद हैं : तृणमूल कांग्रेस

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने गुरुवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी शहीद हैं और दोनों की आलोचना करते समय इस बात को ध्यान में रखा जाना चाहिए। लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेने के दौरान त्रिवेदी ने कहा कि राजनेता भले ही वैचारिक स्तर पर दोनों …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493