पाठक ने कहा, “उज्जवला योजना से गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मोदी सरकार ने सार्थक कदम उठाए हैं। पांच वर्ष में गरीब परिवारों तक रसोई गैस पहुंचाने का लक्ष्य मोदी जी के नेतृत्व में तीन वर्षो में ही पूरा होने की उम्मीद बंधा रहा है।” उन्होंने कहा कि जब तक गरीब को रसोई गैस, मकान, शौचालय, …
Read More »भारत
झारखंड में एंटी-रोमियो स्क्वाड सक्रिय
रांची, 25 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में एंटी-रोमियो स्क्वाड के बाद अब झारखंड में भी यह दस्ता सक्रिय हो गया है। पुलिस अकारण स्कूलों और कॉलेजों के चक्कर काटने वाले युवकों को सबक सिखा रही है। झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को एक विशेष अभियान शुरू किया। उन्होंने बालिका विद्यालयों तथा महिला कॉलेजों के आसपास का मुआयना किया। इस दौरान कुछ …
Read More »लखनऊ में धरना-प्रदर्शन का खास स्थान तय होगा
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार है। इसलिए रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल या अन्य किसी स्थान को चिह्न्ति कर इस्तेमाल किए जाने के संबंध में तत्काल कदम उठाया जाए, ताकि शहर के अंदर होने वाली जाम की समस्या का निस्तारण किया जा सके।”
Read More »अधिकारियों के टाल-मटोल का रवैया बर्दाश्त नहीं : केशव मौर्य
उन्होंने यहां शनिवार को कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इससे संबंधित निर्देश भी दे दिए हैं। केशव ने बताया, “मैंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी तहसीलों, विकास खंडों एवं थानों में आए हुए पीड़ित व्यक्तियों के बैठने के लिए कुर्सी एवं पानी आदि का उचित …
Read More »उप्र सरकार ने दिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश
प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के मंत्री सचिव सत्यदेव पचौरी ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों और बुंदेलखंड में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा, “प्रदेश में विभिन्न …
Read More »तनुश्री बीएसएफ की पहली महिला अधिकारी
ग्वालियर, 24 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान निवासी तनुश्री पारीक देश की पहली बीएसएफ महिला अधिकारी बन गई हैं। यहां बीएसएफ अकादमी में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह के बाद वह एक अधिकारी बन गईं। उन्होंने दीक्षांत परेड का नेतृत्व भी किया। उन्हें इस मौके पर सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तनुश्री के अधिकारी बनने पर कहा,”इस बात की …
Read More »पूर्वोत्तर भारत, म्यांमार में भूकंप के झटके
शिलांग, 25 मार्च (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर भारत और इससे सटे म्यांमार के कुछ इलाकों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गई। भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह 7.05 बजे महसूस किए गए, जिसका …
Read More »उप्र : अपहृत छात्र का शव बरामद, 3 गिरफ्तार
शाहजहांपुर, 25 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सिधौली थाना क्षेत्र के एक नहर से पुलिस ने शुक्रवार को एक छात्र का शव बरामद किया है। छात्र की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह ने शनिवार को कहा, “आरसी मिशन थाना क्षेत्र से स्नातक छात्र राजाबाबू (19) …
Read More »गृह कर खत्म करने के केजरीवाल के वादे की भाजपा ने की आलोचना (लीड-1)
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत होती है तो गृह कर खत्म कर दिया जाएगा। जबकि, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इसकी आलोचना की है। केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप सत्ता में …
Read More »केंद्र से मिले धन का सही उपयोग नहीं कर रहा बंगाल : संबित पात्रा
कोलकाता, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार स्वास्थ्य योजनाओं के लिए केंद्र द्वारा आवंटित धन का सही प्रकार से उपयोग नहीं कर रही। पात्रा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से आयोजित मीडिया सम्मेलन मेडे विजन के दौरान कहा, “केंद्र पश्विम बंगाल को स्वास्थ्य …
Read More »
dharmpath.com dharmpath