भोपाल, 18 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को उसी स्कूल में शिक्षक की भूमिका में नजर आए, जहां कभी वे विद्यार्थी हुआ करते थे। चौहान शनिवार को राजधानी की शासकीय संजय गांधी माध्यमिक शाला पहुंचे। इस शाला में चौहान ने छठी से आठवीं तक की पढ़ाई की थी। यहां उन्होंने ‘मिल बांचे मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम …
Read More »भारत
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सत्ताधारी महागठबंधन में फूट
पटना, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में नौ मार्च को होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर राज्य में सत्ताधारी महागठबंधन में फूट पड़ गई है। कांग्रेस ने शनिवार को उन दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, जहां महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पहले से ही अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार चुकी है। कांग्रेस के …
Read More »तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलनीस्वामी ने विश्वास मत हासिल किया (लीड-1)
चेन्नई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई.के.पलनीस्वामी ने शनिवार को राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। पलनीस्वामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें 122 मत मिले, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम के खेमे में शामिल 11 विधायकों ने विश्वास मत के खिलाफ मतदान किया। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पलनीस्वामी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र …
Read More »पंजाब के वरिष्ठ अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड (पीएसबीटीई एंड आईटी) के संयुक्त निदेशक को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सीबीआई के प्रवक्ता आर. के. गौड़ ने शनिवार को बताया कि जगजीत सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उन्हें उनके आवास व दफ्तर पर जांच …
Read More »उप्र चुनाव : तीसरा चरण रविवार को, सपा के गढ़ में अखिलेश की परीक्षा
लखनऊ, 18 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान रविवार को होना है। इस चरण में मतदान उन क्षेत्रों में होना है, जिन्हें सपा का गढ़ माना जाता है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरी ताकत झोंक दी है। लखनऊ, 18 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान रविवार को होना …
Read More »तमिलनाडु में धरने पर बैठे एम.के. स्टालिन
चेन्नई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के विधायकों को बाहर निकाले जाने के विरोध स्वरूप शनिवार को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के.स्टालिन मरीना बीच पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट धरने पर बैठ गए। इससे पहले उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल सी.विद्यासागर राव से मुलाकात की और विधानसभा में घटित घटना के बारे में …
Read More »जाट आंदोलन : हरियाणा सरकार झुकी, मुआवजे घोषित
चंडीगढ़, 18 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने शनिवार को 2016 में हुए जाट आंदोलन के दौरान घायल हुए लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। साल 2016 की फरवरी में हुई हिसा में 30 लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस …
Read More »कश्मीर पर वार्ता तत्काल शुरू करे केंद्र : यशवंत सिन्हा
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। कश्मीर में ‘बिगड़ते हालात’ पर चिंता जताते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को केंद्र सरकार से जम्मू एवं कश्मीर में सभी पक्षों से वार्ता प्रक्रिया शुरू करने को कहा। सिन्हा ने कहा, “हम कश्मीर घाटी के बिगड़ते हालात से बेहद चिंतित हैं। हालिया घटनाओं में अनावश्यक ही लोगों की जानें गईं, उसे …
Read More »पंजाब में 7 किलोग्राम हेरोइन बरामद
अमृतसर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक संयुक्त अभियान में सात किलोग्राम हेरोइन बरामद किया है, जिसकी कीमत 35 करोड़ रुपये है। ये हेरोइन सात पैकेटों में बंद थे। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक आर.एस.कटारिया ने कहा, “खुफिया सूचना के आधार पर अमृतसर सेक्टर मेंकक्कड़ के बॉर्डर आउट पोस्ट इलाके में सीमा की …
Read More »डीएमके राज्यपाल से शिकायत करेगी
चेन्नई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने शनिवार को कहा कि वह तमिलनाडु के राज्यपाल सी.विद्यासागर राव से मिलकर विधानसभा में हुए घटनाक्रम की शिकायत करेंगे। स्टालिन ने विधानसभा से उन्हें और उनके विधायकों को निकाले जाने के बाद संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ई.के.पलनीस्वामी के विश्वास मत के लिए पार्टी ने गुप्त मतदान …
Read More »
dharmpath.com dharmpath