भारत

मप्र : उपचुनाव वाले इलाकों में उंगली पर स्याही नहीं लगाएंगे बैंक

भोपाल, 16 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा 500-1,000 रुपये के नोट अमान्य किए जाने के बाद बैंक से एक से ज्यादा बार रकम में बदलाव की कोशिश को रोकने के लिए ग्राहक की उंगली पर स्याही लगाने के फैसले से उपचुनाव वाले क्षेत्रों को मतदान की तारीख तक दूर रखा गया है। मध्य प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. …

Read More »

प्रधानमंत्री के ‘दोस्तों’ के खिलाफ कार्रवाई हो : राहुल गांधी (लीड-2)

ठाणे (महाराष्ट्र), 16 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ‘मोदी के मित्रों और कालाधन जमा करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग की। भिवंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक बड़े समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विगत दो वर्षो में मोदी ने 15 उद्योगपतियों के 110,000 करोड़ रुपये …

Read More »

विदिशा में कर्फ्यू में ढील, शांति मार्च निकाला

विदिशा, 16 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बजरंग दल के नेता दीपक कुशवाहा की हत्या के बाद रविवार को हिंसा भड़कने पर लगाए गए कर्फ्यू में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम छह बजे के बीच ढील दी गई है। प्रशासन ने समाज के लोगों के साथ मिलकर शांति मार्च निकाला। ज्ञात हो कि शनिवार …

Read More »

ममता, उमर ने नोटबंदी के खिलाफ राष्ट्रपति भवन तक मार्च किया

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकार के नोटबंदी के निर्णय से लोगों को हो रही परेशानी के खिलाफ शिव सेना, नेशनल कांफ्रेंस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ राष्ट्रपति भवन तक मार्च किया। संसद भवन परिसर से शुरू हुए मार्च में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता उमर …

Read More »

स्टिंग ऑपरेशन में पाकिस्तानी कलाकारों के काले धन का पदार्फाश

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में काम करने वाले कई पाकिस्तानी फिल्म अभिनेता-अभिनेत्रियां और गायक यहां की गई कमाई को काले धन में बदल रहे हैं। नेटवर्क 18 समूह के चैनल न्यूज-18 इंडिया ने एक स्टिंग ऑपरेशन में ये चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। मुंबई और दिल्ली में पिछले 15 दिनों के दौरान किया गया ये स्टिंग ऑपरेशन भारत …

Read More »

जम्मू एवं कश्मीर में लेह सबसे ठंडा

जम्मू/श्रीनगर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी के सभी इलाकों में बुधवार को रात का तापमान शून्य से कम रहा। शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ लेह शहर सबसे ठंडा रहा। स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ लेह शहर में बुधवार को सबसे ठंडी रात …

Read More »

मप्र : नर्सिग होम में नोटबंदी के बावजूद गंभीर मरीजों का इलाज

भोपाल, 16 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा 500-1,000 रुपये के नोट अमान्य घोषित किए जाने के बाद मध्य प्रदेश के निजी नर्सिग होम एसोसिएशन ने मरीज के पास वैध नोट न होने पर भी आकस्मिक उपचार सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया है। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक डॉ के.के. ठस्सू की अध्यक्षता में मंगलवार को मध्य प्रदेश नर्सिग …

Read More »

प्रधानमंत्री को संसद के शीत सत्र में सकारात्मक चर्चा की उम्मीद (लीड-1)

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उम्मीद जताई कि संसद के शीत सत्र में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सहित विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा होगी और इसके सार्थक परिणाम निकलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने यह उम्मीद सत्र शुरू होने से पहले संसद भवन के बाहर अपने एक संक्षिप्त संबोधन में जताई। उन्होंने नोटबंदी पर कुछ …

Read More »

मानहानि मामले में भिवंडी की अदालत से राहुल गांधी को जमानत (लीड-1)

ठाणे, 16 नवंबर (आईएएनएस)। मानहानि के एक मामले में बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राहत मिल गई। भिवंडी में एक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने इस संबंध में याचिका दायर की थी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 जनवरी, 2017 की तिथि निर्धारित …

Read More »

भोपाल के वन विहार में मादा तेंदुए की मौत

भोपाल, 16 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में मादा तेंदुआ ‘खुशी’ की मौत हो गई। उसकी उम्र 20 वर्ष थी। आधिकारिक तौर पर मंगलवार रात दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय उद्यान में खुशी को अक्टूबर, 2015 में बुरहानपुर वन मंडल से 18 वर्ष 10 माह की उम्र में लाया गया था। मृत …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493