नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) को ‘लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने’ के लिए सर्वोच्च न्यायालय को धन्यवाद दिया। राहुल का यह बयान अरुणाचल प्रदेश में नबाम तुकी की कांग्रेस सरकार बहाल करने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आया।
Read More »भारत
सर्वोच्च न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक : नबाम तुकी
नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने राज्य में अपनी सरकार बहाल करने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को ऐतिहासिक करार दिया है। न्यायालय ने राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा के दिसंबर 2015 में राज्य विधानसभा का सत्र समय से पहले बुलाने के फैसले को असंवैधानिक करार देते हुए निरस्त कर दिया। तुकी ने कहा, …
Read More »महबूबा ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, शांति की अपील
श्रीनगर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार सुबह डोगरा शासन के खिलाफ 1931 के संघर्ष में शहीद होने वालों को श्रद्धांजलि दी। महबूबा कड़ी सुरक्षा में पुराने श्रीनगर के नकाशबंद साहिब स्थित शहीदों की कब्र पर पहुंचीं, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कश्मीर घाटी में लोगों से शांति की अपील …
Read More »अरुणाचल में नबाम तुकी की सरकार बहाल करने के आदेश
नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में अरुणाचल प्रदेश के बर्खास्त मुख्यमंत्री नबाम तुकी की कांग्रेस सरकार बहाल करने के आदेश दिए हैं। न्यायालय ने राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा के दिसंबर 2015 में राज्य विधानसभा का सत्र समय से पहले बुलाने के फैसले को असंवैधानिक करार देते हुए निरस्त कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय …
Read More »कश्मीर घाटी में 5वें दिन भी कर्फ्यू जारी
श्रीनगर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने के बाद व्याप्त तनाव के मद्देनजर बुधवार को पांचवें दिन भी यहां कर्फ्यू जारी है। सुरक्षा बलों और नाराज लोगों के बीच झड़प में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है। घाटी में मंगलवार को अपेक्षाकृत शांति रही, …
Read More »तमिलनाडु में पूर्व मंत्री के आवास, दफ्तरों पर आयकर विभाग की छापेमारी
चेन्नई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में पूर्व मंत्री व द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) नेता एस. जगतरक्षकन के आवास तथा दफ्तरों पर आयकर विभाग ने बुधवार सुबह छापे मारे। जगतरक्षकन के शिक्षा सहित कई व्यवसाय हैं। अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी चेन्नई में कई स्थानों पर की गई।
Read More »दिल्ली में आंशिक बदली
नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दोपहर बाद या शाम बारिश अथवा गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।” अधिकारी के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 76 …
Read More »उप्र में बादल छाए, तापमान में गिरावट
लखनऊ, 13 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट हुई है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार तक राज्य में भारी बारिश होने के आसार हैं। उप्र मौसम …
Read More »बिहार में बारिश के आसार
पटना, 13 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में एकबार फिर मानसून के मजबूत होने की संभावना है। राज्य की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.क़े सेन के अनुसार, “अगले …
Read More »अमरनाथ यात्री कश्मीर में सड़क हादसे में मौत
श्रीनगर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बिजबेहरा कस्बे के नजदीक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी एक मिनी बस से चालक का नियंत्रण हट गया, जिसके बाद …
Read More »
dharmpath.com dharmpath