भारत

श्रीनगर में आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी निहत्थे थे (लीड-1)

श्रीनगर, 23 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में सोमवार को आतंकवादियों के हमले का निशाना बने दो पुलिसकर्मी हमले के वक्त निहत्थे थे और यातायात का संचालन कर रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने जब दो पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बनाया, तब वे दोनों निहत्थे थे और भीड़भाड़ के समय …

Read More »

जयललिता ने छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की प्रमुख जे.जयललिता ने सोमवार को छठी बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय के खचाखच भरे सभागार में शपथ ली। सभागार के बाहर सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग जमा थे। राज्यपाल के.रोसैया ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जयललिता …

Read More »

श्रीनगर में आतंकवादी हमले में 2 पुलिसकर्मियों की जान गई

श्रीनगर, 23 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को आतंकवादी हमले में जूनियर स्तर के एक अधिकारी सहित दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “मोटरसाइकल पर सवार आतंकवादियों ने आज (सोमवार) श्रीनगर के जदीबल इलाके में मिलों के पास एक नाके पर पुलिस दल पर हमला कर …

Read More »

मोदी ने अंतरिक्ष यान के लांच पर वैज्ञानिकों को बधाई दी

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 23 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फिर से उपयोग में लाए जा सकने योग्य देश के प्रथम स्वदेशी प्रक्षेपण यान (आरएलवी) के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसका उद्देश्य उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में पहुंचाना और फिर वातावरण में लौट आना है। मोदी ने देश के वैज्ञानिकों को इस अभूतपूर्व सफलता …

Read More »

भारत में स्वदेशी अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण (लीड-1)

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 23 मई (आईएएनएस)। भारत ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से अपना प्रथम स्वदेशी फिर उपयोग में लाए जा सकने वाले प्रक्षेपण यान (आरएलवी) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के निदेशक देवी प्रसाद कार्णिक ने आईएएनएस को बताया, “हमने आरएलवी-टीडी मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसे यहां से …

Read More »

मोदी का ईरान में औपचारिक स्वागत

तेहरान, 23 मई (आईएएनएस)। ईरान के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को राजधानी तेहरान में राष्ट्रपति हसन रूहानी ने औपचारिक स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट में कहा, “ईरान के साथ आगे बढ़ रहे हैं। रूहानी द्वारा किए गए औपचारिक स्वागत से आधिकारिक कार्याकलाप का आगाज।” उन्होंने कहा, “एक टिकाऊ …

Read More »

कोच्चि नौसेना अड्डे पर मृत मिला सुरक्षा गार्ड

कोच्चि, 23 मई (आईएएनएस)। कोच्चि में नौसेना के अड्डे पर सोमवार को एक सुरक्षा गार्ड मृत मिला। इससे पहले गोलियों की आवाज सुनी गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस बात की जांच की जा रही है कि सुरक्षा गार्ड के. शिवदासन (53) ने गोली मारकर खुद ही आत्महत्या कर ली या बंदूक गलती से चल गई। शव को पोस्टमार्टम …

Read More »

बिहार में नक्सलियों ने 3 की गला रेतकर हत्या की

जमुई, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले के चकिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अज्ञात हथियारबंद नक्सालियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, चकिया के गादी गांव में 20-25 की संख्या में आए नक्सलियों ने तीन लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी। घटनास्थल से पुलिस …

Read More »

पुरुष चाहते हैं डेटिंग में महिलाएं पहल करें

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। किसी भी रिश्ते में अगर महिलाएं पहल करती हैं, तो पुरुषों को यह बात पसंद आती है। एक डेटिंग एप के सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है। ‘ट्रली मैडली’ ने 18-30 की उम्र के 4,550 पुरुषों और 2,450 महिलाओं को लेकर यह सर्वेक्षण किया था। सर्वेक्षण के प्रतिभागी पुरुषों में से 62 प्रतिशत ने …

Read More »

मप्र में हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहत

भोपाल, 23 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान चली हवाओं से सोमवार सुबह गर्मी से कुछ राहत रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल, सागर और होशंगाबाद संभागों में लू का असर बने रहने तथा रीवा, शहडोल, ग्वालियर व सागर संभागों में धूल भरी आंधी के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493