भारत

हिंदुत्व को आतंकवाद से जोड़ना गलत : शिवसेना

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। साध्वी प्रज्ञा तथा पांच अन्य आरोपियों को साल 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा पिछले सप्ताह दी गई क्लीन चिट की ओर इशारा करते हुए शिवसेना ने सोमवार को कहा कि ‘हिंदुत्व’ तथा ‘हिंदू राष्ट्रवाद’ को आतंकवाद से जोड़ना सही नहीं है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में संपादकीय लेख …

Read More »

उप्र : आजमगढ़ कूच कर रहे पूर्व डीजीपी व पूर्व आईजी गिरफ्तार

बाराबंकी, 16 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में भड़के सांप्रदायिक दंगे के तीसरे दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जांच करने जा रहे पार्टी नेता व पूर्व डीजीपी बृजलाल और पूर्व आईजी राजेश राय को बाराबंकी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों नेताओं को लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर पुलिस …

Read More »

पुलिस ने चंडीगढ़ में ‘आप’ के मार्च को रोका (लीड-1)

चंडीगढ़, 16 मई (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आवास की तरफ बढ़ रहे आम आदमी पार्टी (आप) के 15 हजार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सोमवार को चंडीगढ़ से लगे मोहाली शहर की सीमा पर रोक दिया। आप नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बाद में पंजाब के कार्यवाहक राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से मुलाकात की और उन्हें बादल …

Read More »

केरल में दोपहर तक 43.88 फीसदी मतदान (लीड-2)

तिरुवनंतपुरम, 16 मई (आईएएनएस)। केरल में 14वीं विधानसभा की 140 सीटों के लिए सोमवार को जारी मतदान के तहत दोपहर एक बजे तक 43.88 प्रतिशत लोगों लंबी कतारों में लगकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं, राज्य में सत्तारूढ़ संयुक्त मोर्चा व विपक्षी वाम मोर्चा ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले कन्नूर में …

Read More »

बिहार में पत्रकार हत्याकांड की हो विश्वसनीय जांच : जेटली

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सह वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बिहार में पत्रकार की हत्या मामले की स्वतंत्र व विश्वसनीय जांच की मांग की। जेटली ने यहां इंडियन वीमेन्स प्रेस कॉर्प्स में संवाददाताओं से कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मुझे लगता है कि इसकी स्वतंत्र जांच करानी चाहिए।” उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि …

Read More »

उप्र : आजमगढ़ में सांप्रदायिक तनाव के बाद सुरक्षा बल तैनात

आजमगढ़, 16 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के निजामाबाद थाने के खुदादपुर गांव में शनिवार शाम हुए बवाल के तीसरे दिन सोमवार को उपद्रवियों से निपटने के लिए आसपास के गांवों में त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की दो कंपनियां और पीएसी की 14 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। इलाके में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस …

Read More »

मोदी ने गुजरात में सूखे के हालात की समीक्षा की

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में गुजरात के विभिन्न हिस्सों में सूखा तथा पानी की कमी की स्थिति की समीक्षा की। एक बयान के मुताबिक, बैठक में गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल तथा केंद्र तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। प्रधानमंत्री को प्रभावित हिस्सों के लिए किए …

Read More »

मोदी ने राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने तेज बुखार से जूझ रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। नड्डा ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री से पता चला कि श्री राहुल गांधी की तबीयत ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी फिक्रमंद …

Read More »

मेघायल के तुरा में दोपहर 1 बजे तक 44 प्रतिशत मतदान (लीड-2)

तुरा (मेघालय), 16 मई (आईएएनएस)। मेघालय में तुरा संसदीय सीट के लिए सोमवार को हो रहे उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 44 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। यहां उपचुनाव पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पुर्नो ए. संगमा के चार मार्च को निधन के कारण कराया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी फ्रेडरिक खारकोंगोर ने आईएएनएस से कहा, “मतदान शांतिपूर्वक जारी …

Read More »

पत्रकार पर हमला मेरे ऊपर हमला : नीतीश

पटना, 16 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि एक वरिष्ठ पत्रकार की हत्या मेरे ऊपर हमला है और यदि पीड़ित के परिजन चाहेंगे, तो हम मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश करेंगे। नीतीश ने कहा कि राजदेव रंजन की हत्या से वह दुखी हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “पत्रकार की हत्या …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493