भारत

उप्र : पति से बिछड़ी बिहार की महिला को पुलिस ने मिलाया

बड़ागांव थाना प्रभारी संजय यादव अपने हमराह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे तभी उन्हें मानसरोवर ढाबा के नजदीक एक महिला बेहोशी हालत में मिली। बड़ागांव थाना प्रभारी ने मानवता का परिचय देते हुए अपने हमराह पुलिस बल के साथ महिला को सुपुर्दगी में लिया। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां महिला ने होश में …

Read More »

विलियम व केट ने किया ताजमहल का दीदार

आगरा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन का शाही जोड़ा प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन शनिवार को आगरा पहुंचे और दोपहर में उन्होंने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल में वे लगभग 45 मिनट रहे। साथ ही इन दोनों ने कुछ पल ‘डायना सीट’ पर बैठकर तस्वीरें भी खिंचवाईं। यह वही सीट है, जिस पर प्रिंस विलियम की …

Read More »

उप्र : आशियाना सामूहिक दुष्कर्म मामले का फैसला टला

लखनऊ, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित आशियाना दुष्कर्म मामले में फैसला टल गया है। अब मुख्य दोषी गौरव शुक्ला को सोमवार को सजा सुनाई जाएगी। इस फैसले को लेकर सबकी निगाहें फास्ट ट्रैक कोर्ट पर टिकी थीं, लेकिन न्याय के लिए पीड़ित और उसके परिवार को कुछ दिन और इंतजार करना होगा। बार काउंसिल की हड़ताल के कारण …

Read More »

सम-विषम योजना : दूसरे दिन 437 उल्लंघनकर्ताओं के चालान कटे

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सम-विषम परिवहन योजना के दूसरे दिन शनिवार को पहले पांच घंटों के दौरान कुल 437 उल्लंघनकर्ताओं का चालान किया गया। पुलिस ने कहा कि संख्या में शाम तक इजाफा हो सकता है। योजना का यह दूसरा चरण है। राजधानी की सड़कों से शनिवार को हजारों की संख्या में विषम नंबर की गाड़ियां …

Read More »

सुषमा मॉस्को में भारतीय विद्यार्थियों की मौत का मुद्दा उठाएंगी

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपनी मॉस्को यात्रा के दौरान रूसी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में आग लगने से दो भारतीय छात्राओं की हुई मौत और एक अन्य मेडिकल छात्र की रूसी शहर में हत्या का मुद्दा उठाएंगी। मेडिकल छात्र श्रीनगर का था। स्वराज 18 अप्रैल को मॉस्को जाएंगी। सुषमा पहले तेहरान जाएंगी और वहां से …

Read More »

हैदराबाद : केंद्रीय मंत्री के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

हैदराबाद, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद में पुलिस ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री वाई. एस. चौधरी के बेटे साई कार्तिक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्तिक की पोर्श कार को भी जब्त कर लिया है। बंजारा हिल्स यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि केबीआर पार्क और जुब्ली …

Read More »

वाम मोर्चा संग मिलकर सरकार बनाएंगे : अधीर रंजन (साक्षात्कार)

कोलकाता, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी राज्य विधानसभा चुनाव में ‘दमनकारी’ ममता बनर्जी को सत्ता से उखाड़ फेंकने को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी वाम मोर्चा की बनने वाली नई गठबंधन सरकार में शामिल होगी। इस गठबंधन सरकार का गठन न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) के आधार पर होगा। कोलकाता, …

Read More »

हंदवाड़ा छेड़छाड़ पीड़िता की मां उच्च न्यायालय पहुंची

श्रीनगर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना के जवान द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ की शिकार लड़की की मां ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय का रुख किया और आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पुलिस ने अवैध रूप से हिरासत में रखा है। लड़की की मां ने न्यायालय व मीडिया से कहा कि …

Read More »

महाराष्ट्र : महिला कार्यकर्ता पर हमले के लिए 5 पुजारियों पर मामला

कोल्हापुर(महाराष्ट्र), 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पुलिस ने यहां भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई पर 13 अप्रैल को श्रीमहालक्ष्मी मंदिर परिसर में हमला करने के लिए मंदिर के पांच पुजारियों सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि पांचों आरोपी पुजारियों में केदार मुनेश्वर, श्रीष मुनेश्वर, मयूर मुनेश्वर, चैतन्य अशतेकर और निखिल शानबाग …

Read More »

हंदवाड़ा छेड़छाड़ : मां ने कहा, पुलिस ने दबाव में बनवाया वीडियो

श्रीनगर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। हंदवाड़ा में इस हफ्ते की शुरुआत में एक सैन्यकर्मी द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ की शिकार हुई लड़की की मां ने शनिवार को कहा कि लड़की द्वारा वीडियो बनाकर दिया गया बयान पुलिस के दबाव में दिया गया था। श्रीनगर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। हंदवाड़ा में इस हफ्ते की शुरुआत में एक सैन्यकर्मी द्वारा कथित रूप से …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493