भारत

मोदी ने पाकिस्तान के आगे घुटने टेके : केजरीवाल (लीड-1)

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक आईएसआई अधिकारी सहित पाकिस्तानी जांच दल को पठानकोट हवाईअड्डे पर आतंकवादी हमले की जांच की इजाजत देकर पाकिस्तान के समक्ष घुटने टेक दिए हैं। केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान, भारत के खिलाफ आतंक को शरण दे …

Read More »

‘जय भीम-जय मीम’ नारे के साथ करेंगे यूपी फतह : ओवैसी (लीड-1)

लखनऊ, 28 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने यहां सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी उप्र विधानसभा चुनाव ‘जय भीम जय मीम’ के नारे के साथ लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) एक ही थाली के …

Read More »

एलएसी पर रुख आक्रामक, लेकिन समाधान वार्ता से ही : पर्रिकर

पणजी, 28 मार्च (आईएएनएस)। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को कहा कि चीन के साथ लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत आक्रामक रुख अपना रहा है, लेकिन दोनों देशों के बीच सीमा विवाद केवल बातचीत और विश्वास बहाली के उपायों से ही सुलझेगा। पर्रिकर यहां आयोजित रक्षा प्रदर्शनी में भाग लेने आए थे, जहां उन्होंने प्रदर्शनी से अलग संवाददाताओं …

Read More »

‘भारत माता की जय’ बोलना थोपा न जाए : संघ प्रमुख

लखनऊ, 28 मार्च (आईएएनएस)। देश में ‘भारत माता की जय’ बोलने और बुलवाने से उठे विवादों के बीच यहां सोमवार को पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने अचानक यू-टर्न ले लिया। भागवत ने कहा, “भारत माता की जय बोलना किसी पर थोपें नहीं, बल्कि कार्यकर्ता ऐसे आर्दश कार्य करें कि उन्हें देखकर लोग खुद भारत माता …

Read More »

तेजस, आकाश, ब्रह्मोस के निर्यात को इच्छुक : पर्रिकर

पणजी, 28 मार्च (आईएएनएस)। भारत तेजस लड़ाकू विमान, आकाश मिसाइल प्रणाली और यहां तक कि ब्रह्मोस मिसाइल के निर्यात करने को इच्छुक है। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने हालांकि कहा कि यह निर्यात तब किया जाएगा, जब भारतीय वायुसेना की जरूरतें पूरी हो जाएंगी। डिफेंस एक्सपो में मंत्री ने कहा, “वायुसेना की जरूरतें पूरी हो …

Read More »

हैदराबाद विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन जारी

हैदराबाद, 28 मार्च (आईएएनएस)। हैदराबाद विश्वविद्यालय में कुलपति के तौर पर पी. अप्पा राव की वापसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। 14 छात्र संगठनों के समूह सामाजिक न्याय संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने मंगलवार को कुछ छात्रों की गिरफ्तारी और उनपर लाठीचार्ज के विरोध में कक्षाओं के बहिष्कार का आह्वान किया था। हालांकि, गिरफ्तार किए गए …

Read More »

उत्तराखंड : हरीश रावत 34 विधायकों संग राज्यपाल से मिले

देहरादून, 28 मार्च (आईएएनएस)। सरकार की बर्खास्तगी के बाद इस्तीफा दे चुके उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत 34 विधायकों के साथ सोमवार को राज्यपाल के.के. पॉल से मिले। वह दोपहर करीब एक बजे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल के सामने अपना पक्ष रखा। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई ने दावा किया है कि वह विधानसभा में अब …

Read More »

झारखंड : 2 की हत्या कर लाख रुपये की लूट

रांची, 28 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के देवगढ़ जिले में सोमवार को अपराधियों ने पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों की गोली मार कर हत्या कर दी और एक लाख रुपये लूट लिए। पुलिस के मुताबिक, कर्मचारी एक बैंक में रकम जमा कराने जा रहे थे, उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात अपराधियों ने उन पर बम फेंक दिए और बाद में …

Read More »

हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों को जमानत (लीड-1)

हैदराबाद, 28 मार्च (आईएएनएस)। हैदराबाद विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए 25 छात्रों और दो अध्यापकों को यहां एक अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी। पिछले सप्ताह 22 मार्च को इन छात्रों और अध्यापकों ने हैदराबाद विश्वविद्यालय में कुलपति के तौर पर पी.अप्पा राव की छुट्टियों के बाद वापसी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इन्हें …

Read More »

मोदी की ब्रसेल्स यात्रा में 22 मार्च के हमले पर चर्चा होगी

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। ब्रसेल्स में 22 मार्च को हुए आतंकवादी हमले के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को होनेवाली बेल्जियम यात्रा के दौरान बातचीत होगी। मोदी वहां भारत-यूरोपीय संघ सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। मोदी की बेल्जियम, अमेरिका और सऊदी अरब की पांच दिवसीय यात्रा की शुरुआत 30 मार्च को होगी। विदेश मंत्रालय के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493