भारत

मोदी ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के लोगों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं। बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “बिहार के लोगों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं।” इस अवसर पर पूरे राज्य में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Read More »

आप नेता विश्वास पर आरोप लगाने वाली महिला को नोटिस

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी(आप)के नेता कुमार विश्वास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली एक महिला को मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक नोटिस जारी किया। नोटिस आप नेता की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया गया। उच्च न्यायालय की न्यायाधीश सुनीता गुप्ता ने दिल्ली पुलिस को भी नोटिस भेजा है और …

Read More »

सिंहस्थ को ‘पॉलीथिन मुक्त’ बनाने के लिए चलेगा अभियान

उज्जैन, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में अप्रैल-मई में होने वाले सिंहस्थ कुंभ को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए एक अभियान शुरू किया जा रहा है। मेला आयोजन समिति की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सिंहस्थ को पॉलीथिन-मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए गठित उप-समिति जन-भागीदारी के साथ मेला क्षेत्र …

Read More »

प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात सकारात्मक : महबूबा(लीड-1)

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने यहां मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और बाद में कहा कि यह ‘मुलाकात सकारात्मक’ रही। महबूबा यहां सेवन रेस कोर्स रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचीं और मोदी से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, “प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात सकारात्मक रही। मैं अब …

Read More »

कन्हैया कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नेता कन्हैया कुमार ने यहां मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। कन्हैया ने कांग्रेस उपाध्यक्ष से तुगलक लेन स्थित उनके सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विवि छात्र संघ (जेएनयूएसयू) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के …

Read More »

गोवा में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अक्टूबर में

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। गोवा में 15-16 अक्टूबर को आठवां ब्रिक्स शिखर सम्मलेन आयोजित किया जाएगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को भारत की अध्यक्षता के लिए ब्रिक्स के लोगो और वेबसाइट का अनावरण करते हुए इसकी जानकारी दी। इस साल भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

Read More »

महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सरकार के गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने यहां मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। महबूबा के मोदी से मिलने के फैसले ने जम्मू एवं कश्मीर में उम्मीदें जगा दी हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) …

Read More »

महाराष्ट्र के महाधिवक्ता अणे का इस्तीफा

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। दो दिन पहले मराठवाड़ा नाम से पृथक राज्य के गठन को लेकर तर्क-वितर्क कर एक बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म देने वाले महाराष्ट्र के महाधिवक्ता श्रीहरि अणे ने यहां मंगलवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अणे ने राज भवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी.राव से मुलाकात की और उन्हें …

Read More »

मप्र में चटख धूप

भोपाल, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार सुबह चटख धूप रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा, जिससे कई जगहों के तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान …

Read More »

दिल्ली में मौसम साफ

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। सुबह में हवा शुष्क रही। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493