बेगूसराय, 2 मार्च (आईएएनएस)। देशद्रोह के मामले में जेल में बंद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बुधवार की शाम दिल्ली उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद कन्हैया के बिहार स्थित पैतृक गांव बिहट में लोग खुशी से झूम उठे। लोगों ने इस खुशी में एक साथ होली व दीपावली मनाई। कन्हैया को …
Read More »भारत
राहुल गांधी ने मोदी पर दागे व्यंग्यबाण (राउंडअप)
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में बुधवार को नरेंद्र मोदी पर व्यंग्यात्मक अंदाज में जोरदार हमला बोला। उन्होंने मोदी की पाकिस्तान नीति से लेकर कालाधन, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय विवाद और नगालैंड समझौता तक पर निशाना साधा। अपने उपाध्यक्ष के संबोधन के दौरान कांग्रेस के सांसद सदन में मेज थपथपाते सरकार के कृत्यों पर छी-छी …
Read More »झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में अनियमितता का आरोप
रांची, 2 मार्च (आईएएनएस)। विपक्षी पार्टियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू से मुलाकात कर पिछले हफ्ते हुई झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की मुख्य परीक्षा में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुखदेव भगत और …
Read More »ईरानी और चिदंबरम के मुद्दे पर संसद में लगातार दूसरे दिन हंगामा (राउंडअप)
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम एवं उनके बेटे के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी बाधित हुई। सदन की कार्यवाही में बाधा पर लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति ने गहरी …
Read More »‘आपात स्थिति में जानवरों का प्रबंधन’ पर कार्यशाला
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) गुरुवार से यहां पर ‘आपात स्थिति में जानवरों का प्रबंधन’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यशाला राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, पॉलिसी पर्सपेक्टिव्स फाउंडेशन (पीपीएफ) और वल्र्ड एनीमल प्रोटेक्शन के सहयोग से …
Read More »गुवाहाटी और शिलांग में स्थापित होंगे तिखोर पार्क
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की आयोजन समिति ने गुवाहाटी और शिलांग में बनने वाले तिखोर पार्को (खेलों के शुभंकर) के लिए 2 करोड़ रुपये दिए हैं। आयोजन समिति की खास पहल के क्रम में 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की विरासत की रक्षा के क्रम में हाल में गुवाहाटी और शिलांग में तिखोर पार्को की स्थापना …
Read More »वर्ष 2019 तक राष्ट्रीय राजमार्ग रेलवे क्रॉसिंग से मुक्त होंगे
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने वर्ष 2019 तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को रेलवे क्रॉसिंग से मुक्त बनाने के लिए सेतुभारतम परियोजना का शुभारंभ करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में इस परियोजना का शुभारंभ करेंगे। सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने पत्रकारों को बताया …
Read More »बैंकों को दुरस्त रखने का वादा, वित्तीय अनुशासन जरूरी : जेटली (राउंडअप)
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को तनावग्रस्त संपत्ति से जूझ रहे बैंकों की मदद के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि बैंकों की वित्तीय स्थिति ठीक रखने के लिए सरकार भी संसाधन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने साथ ही कहा कि आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने …
Read More »कन्हैया कुमार को 6 महीने की अंतरिम जमानत (लीड-1)
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कुछ प्रतिबंधों के साथ छह महीने की अंतरिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति प्रतिभा रानी ने उन्हें 10 हजार रुपये का निजी मुचलका जमा करने के लिए कहा। साथ ही उन्हें किसी प्रकार की …
Read More »केरल में एयर एंबुलेंस की शुरुआत
तिरुवनंतपुरम, 2 मार्च (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री ओमेन चांडी ने राज्य में पहली बार एयर एंबुलेंस की शुरुआत की। इसका प्रयोग केवल अंग प्रत्यारोपण के लिए किया जाएगा। इस छह सीटों वाले बिल्कुल नए एयरक्रॉफ्ट को राज्य सरकार की स्वामित्व वाली राजीव गांधी एकेडमी फॉर एविएशन टेक्नालजी ने खरीदा है। यह एकेडमी कर्मशल पायटल का ट्रेनिंग भी प्रदान करती है। …
Read More »
dharmpath.com dharmpath