भारत

आर्थिक सर्वेक्षण : एफटीए से आयात-निर्यात बढ़ा

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारत का मुक्त व्यापार करार (एफटीए) आज दोगुना होकर लगभग 42 तक पहुंच गया है। एफटीए देशों के साथ व्यापार पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ा है। इसमें आयात की मात्रा निर्यात से अधिक रही है, क्योंकि भारत में शुल्क दरें अपेक्षाकृत ज्यादा हैं, लिहाजा एफटीए साझेदारों की तुलना में भारत के शुल्क दरों …

Read More »

आर्थिक सर्वेक्षण : ऊर्वरक सब्सिडी सुधार पर जोर

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। संसद में शुक्रवार को पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2015-16 में ऊर्वरक सब्सिडी प्रणाली में सुधार की वकालत करते हुए कहा गया है कि ऊर्वरक सब्सिडी को तर्कसंगत बनाने और प्रणाली की खामियां दूर करने की जरूरत है। सर्वेक्षण में कहा गया है, “ऊर्वरक सब्सिडी में प्रत्यक्ष लाभ अंततरण योजना (डीबीटी) लागू होनी चाहिए। इसका …

Read More »

आर्थिक सर्वेक्षण : 85 फीसदी अर्थव्यवस्था कर दायरे से बाहर

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण में इक्कीसवीं सदी के लिए राजकोषीय क्षमता का खाका रखते हुए निजी करदाताओं का आधार बढ़ाने की बात कही गई है। सर्वेक्षण के अनुसार, 1980 के मध्य के बाद से अधिक संख्या में कर चुकाए जाने के बावजूद करीबन 85 प्रतिशत अर्थव्यवस्था कर …

Read More »

बिहार : वार्षिक बजट में शिक्षा पर जोर

पटना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के वित्तमंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में वर्ष 2016-17 के लिए बजट पेश किया। इस बजट में कुल 1,44,696 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में सर्वाधिक जोर शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा पर दिया गया है। बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद पहला बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री …

Read More »

उप्र : साली को कुल्हाड़ी मार जीजा फरार

छत्रपाल निवासी अमगांव की शादी इटायल गांव में पुष्पा देवी से हुई थी। ससुराल कुछ ही किलोमीटर दूर होने के कारण वह इटायल गांव में सड़क किनारे दुकान चलाने लगा और छत्रपाल के साथ उसकी छोटी साली रीमा (18) और सास रहने लगी। वहीं शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी को पीटा तो साली उस पर गुस्सा करने लगी, …

Read More »

आर्थिक दृष्टि से सक्रिय आबादी का अनुपात बढ़ा

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। संसद में शुक्रवार को पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2015-16 में कहा गया है कि देश में आर्थिक रूप से सक्रिय आबादी (15-59 वर्ष) का अनुपात 1991 से 2013 के बीच 57.7 फीसदी से बढ़कर 63.3 फीसदी हो गया है। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, संगठित क्षेत्र (सरकारी …

Read More »

उप्र : विधानसभा में मुजफ्फरनगर स्टिंग ऑपरेशन पर हंगामा

लखनऊ, 26 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र के दौरान शुक्रवार को विधानसभा में मुजफ्फरनगर दंगे के बाद हुए एक स्टिंग ऑपरेशन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा में निजी चैनल के पत्रकारों को पेश होने को कहा गया था। पत्रकारों ने पत्र लिखकर हालांकि शुक्रवार को हाजिर न होने के लिए अनुमति मांगी थी। विधानसभा की कार्यवाही शुरू …

Read More »

आर्थिक सर्वेक्षण : सेवा क्षेत्र का योगदान 66 प्रतिशत रहा

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। आर्थिक सर्वेक्षण 2015-16 में कहा गया है कि वर्ष 2015-16 में सेवा क्षेत्र का योगदान लगभग 66.1 प्रतिशत रहा, जिसकी बदौलत यह महत्वपूर्ण शुद्ध विदेशी मुद्रा अर्जक और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के प्रवाह की दृष्टि से सर्वाधिक आकर्षक क्षेत्र के रूप में उभर कर सामने आया है। देश में सेवा क्षेत्र अब भी राष्ट्र …

Read More »

आर्थिक सर्वेक्षण : विद्युत उत्पादन क्षमता में अब तक की सर्वाधिक वृद्धि

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। संसद में वित्त वर्ष 2015-16 के लिए पेश आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि पिछले दो वर्षो के दौरान विद्युत क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखने को मिले हैं। वर्ष 2014-15 के दौरान उत्पादन क्षमता में 26.5 गीगावाट (जीडब्ल्यू) की अब तक की सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। पिछले पांच वर्षों के दौरान औसत वार्षिक …

Read More »

अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल होंगी 18 जातियां

रांची, 26 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के भोक्ता और पुराण समुदाय देश के उन 18 समुदायों में शामिल हैं, जिन्हें अनुसूचित जनजाति वर्ग का दर्जा दिया जा सकता है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी। उरांव ने संवाददाताओं से कहा, “जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल विभिन्न राज्यों की 18 जातियों को …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493