भारत

उप्र : चिरगांव बाजार में दर्जन भर दुकानें खाक

कलेक्टर गंज बाजार में चंद्रपाल, यूसुफ, राजू, मुबारक, सौरभ, पुष्पेंद्र, मोहन, विजय, गणेश, अजमेरी, अवध किशोर, बब्लू, राजू, सलीम, चचंल समेत अन्य लोगों की फर्नीचर, फल, समेत अन्य सामानों की कई दुकानें हैं। प्रतिदिन की भांति दुकानदार अपनी दुकानें बंद घर चले गए थे। आधी रात में उन्हें जानकारी हुई कि उनकी दुकानों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते …

Read More »

हरियाणा : जाट आंदोलन में अब तक 30 मरे, सेना की वापसी शुरू

चंडीगढ़, 26 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में नौ दिनों तक चले जाटों के हिंसक आंदोलन में मरने वालों की संख्या 30 तक पहुंच गई है। राज्य के पुलिस प्रमुख वाई. पी. सिंघल ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिंघल ने कहा कि 30 लोगों की जान गई है, जबकि हिंसक आंदोलन में 200 से अधिक …

Read More »

छग : पूर्व सांसद व कवि पवन दीवान की हालत गंभीर

डॉक्टरों का कहना है कि दीवान कोमा में हैं। उनके शरीर के सभी अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर रहे हैं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताया जाता है कि संत दीवान बुधवार को अपने गृहग्राम किरवई स्थित निवास में बेहोश हो गए थे। जहां रात 3 बजे उन्हें रायपुर के एमएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों …

Read More »

आर्थिक सर्वेक्षण : औद्योगिक क्षेत्र में 7.3 प्रतिशत वृद्धि दर संभव

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। आर्थिक सर्वेक्षण 2015-16 में कहा गया है कि अग्रिम आकलनों से जाहिर होता है कि देश के औद्योगिक क्षेत्र की वृद्धि दर के 7.3 प्रतिशत रह सकती है, जबकि विनिर्माण क्षेत्र के 9.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने के आसार हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा शुक्रवार को संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण में कहा …

Read More »

आर्थिक सर्वेक्षण : 7 फीसदी से भी तेज बढ़ेगी जीडीपी

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार तीसरे साल 7 फीसदी से अधिक की रफ्तार से बढ़ेगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2015-16 प्रस्तुत कहते हुए कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद सामान्य मॉनसून के कारण अर्थव्यवस्था की रफ्तार कम नहीं होगी और आगामी वर्ष में इसकी जीडीपी विकास दर 7.0 प्रतिशत से …

Read More »

उप्र : आयोग के आदेश पर धोखाधड़ी के 2 मामले दर्ज

कोतवाली शहर क्षेत्र के इंदिरा नगर चांद बेहटा निवासी चुन्नुलाल के बेटे दिनेश पाल गुप्ता ने पहले मामले में लिखी रिपोर्ट में कहा था कि यहीं के निवासी राजेश पुत्र सुंदरलाल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पट्टा किए जाने की बात कहकर उससे 25 हजार रुपये की नगदी ली। जब पट्टा नहीं हो सका तो पैसे वापस …

Read More »

उप्र : पिता ने 3 मासूमों को कुल्हाड़ी से काट डाला

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस जघन्य घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। घटना इकौना थाना क्षेत्र के महदेइया गांव की है, जहां शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे सियाराम मिश्रा ने घर में खेल रहे तीन बच्चों को अपने पास बुलाया। जैसे ही वे पिता के पास पहुंचे, उन्होंने पास में रखी …

Read More »

बुंदेलखंड : किसानों ने बयां किए दर्द

झांसी, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बुंदेलखंड का किसान समस्याओं के भंवर जाल में उलझा है। सूखा भयावह रूप लेता जा रहा है, पलायन जारी है, आत्महत्या किसानों के लिए आम हो चला है। हर किसान दर्द से कराह रहा है। झांसी में शुक्रवार को सम्पन्न हुए दो दिवसीय ‘बुंदेलखंड की पारिस्थितिकीय और अर्थव्यवस्था पुर्नजीवन कार्यशाला’ में किसानों का दर्द खुलकर सामने …

Read More »

छग : महीना भर लहराता रहा राष्ट्रध्वज

रायपुर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरकुरा स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में 26 जनवरी को ध्वजारोहण किया गया था, लेकिन नियमानुसार सूर्यास्त के वक्त उसे उतारा नहीं गया। शुक्रवार को अचानक लोगों की नजर उपस्वास्थ्य केंद्र की छत पर गई तो तिरंगा लहराता दिखा। तिरंगे के अपमान की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने राष्ट्रध्वज को जब्त …

Read More »

पटना में 12वीं की छात्राओं के लिए 4 ‘नारी शक्ति परीक्षा केंद्र’

पटना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी में इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा के लिए जिलाधिकारी ने इस वर्ष अनोखा प्रयोग किया है। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने चार परीक्षा केंद्रों को ‘नारी शक्ति परीक्षा केंद्र’ घोषित किया है। पटना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी में इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा के लिए जिलाधिकारी ने इस वर्ष अनोखा …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493