भारत

देसंविवि को मिला योगा एक्सिलेंस अवार्ड

हरिद्वार, 10 फरवरी (आईएएनएस)। योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं विशिष्ट योगदान के लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय को ‘योगा एक्सिलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। देसंविवि की ओर से कुलसचिव संदीप कुमार एवं योगविभाग के अध्यक्ष डा. सुरेश वर्णवाल ने …

Read More »

शिक्षा क्षेत्र के लिए एडूको ईआरपी सॉफ्टवेयर लांच

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया की प्रमुख तकनीकी कंपनी कोनिका मिनोल्टा ने बुधवार को शैक्षणिक क्षेत्र के लिए क्लाउड आधारित सॉफ्टवेयर लांच किया। यह नवीनतम क्लाउड कम्प्यूटिंग तकनीक पर आधारित है जो इनपुट से लेकर आउटपुट तक की सभी इमेजिंग जरूरतों को पूरा करता है। एडूको ईआरपी एक यूजर फ्रेंडली ईआरपी समाधान है जो स्कूल, कॉलेज, संस्थान, विश्वविद्यालय और …

Read More »

बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो : लोजपा

पटना, 10 फरवरी (आईएएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति में गिरावट आने का आरोप लगाते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। बिहार के जमुई से सांसद ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार …

Read More »

नर्सरी दाखिला : मैनेजमेंट कोटा मामले में आदेश सुरक्षित

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के निजी गैर सहायता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी दाखिले में मैनेजमेंट कोटे से संबद्ध आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। आप सरकार ने उच्च न्यायालय की एकल पीठ द्वारा मैनेजमेंट कोटे को बहाल करने के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की है। …

Read More »

रांची में स्कूली छात्र की हत्या में शिक्षिका, पति व बच्चे गिरफ्तार

रांची, 10 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी में सातवीं कक्षा के एक छात्र की हत्या के मामले में एक स्कूल शिक्षिका, उसके पति व दो बच्चों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि मध्य प्रदेश की निवासी आरोपी शिक्षिका नाजिया हुसैन अपनी बेटी से विनय कुमार की दोस्ती से नाराज थी। पुलिस के मुताबिक, “नाजिया अपनी 11 …

Read More »

पालतू जानवरों के लिए कोलकाता के नजदीक बनेगा श्मशान घर

कोलकाता, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की सरकार जानवरों के लिए श्मशान घर बनवाने जा रही है ताकि लोग अपने प्यारे पालतू जानवर को सम्मानजनक विदाई दे सकें। इस श्मशान घर की लागत 2 करोड़ रुपये है और यहां पर बिजली से चलने वाली भट्टी लगाई जाएगी। यह कोलकाता के नजदीक नए शहर में बनाया जा रहा है। हालांकि कोलकाता …

Read More »

भोपाल में मैनिट की छात्रा ने खुदकुशी की

भोपाल, 10 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की छात्रा पल्लवी ने बुधवार को छात्रावास में अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है, पुलिस जांच कर रही है। तात्याटोपे नगर क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक आर डी भारद्वाज ने आईएएनएस को बताया …

Read More »

अब करें ऐतिहासिक दिल्ली की वर्चुअल यात्रा

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। आपने दिल्ली के खास स्मारकों की यात्रा तो की होगी, लेकिन अब आप एक डायरी के माध्यम से देश की राजधानी की वर्चुअल यात्रा का मजा भी उठा सकते हैं, जिसमें आपको कई अनदेखे, अनसुने पहलुओं का मजा उठाने का भी मौका मिलेगा। दिल्ली में जन्मे और पले-बढ़े युवा वृत्तचित्र निर्माता अर्जुन पांडे ने दिल्ली …

Read More »

उपयोग किए हुए खाद्य तेल से हट सकता है आयात शुल्क

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। प्रदूषण नियंत्रण के लिए उपयोग किए हुए खाद्य तेल के जैविक डीजल में बदलाव को बढ़ावा देने के लिए सरकार उपयोग किए हुए खाद्य तेल पर से आयात शुल्क हटाने पर विचार कर रही है। यह बात बुधवार को सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कही। उन्होंने एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया …

Read More »

दूसरी अयोध्या की राह पर भोजशाला!

धार, 10 फरवरी (आईएएनएस)| मंदिर-मस्जिद के विवाद ने अयोध्या को साम्प्रदायिकता का प्रतीक बना दिया है, अब यही हालात मध्य प्रदेश के धार जिले की भोजशाला को लेकर बनने लगे हैं। वसंत पंचमी (12 फरवरी) को शुक्रवार होने के कारण पूजा और नमाज को लेकर तनाव बढ़ गया है, यही कारण है कि भोजशाला को पुलिस सुरक्षा में छावनी में …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493