भारत

मप्र में सर्द हवाओं का असर बरकरार

भोपाल, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह सर्द हवाओं का असर रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई है। राज्य में शुक्रवार सुबह सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। धूप खिली रही। मौसम में आए बदलाव की वजह कश्मीर में …

Read More »

हिमाचल का बजट सत्र 25 फरवरी से

शिमला, 5 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी को राज्यपाल आचार्य देवव्रत के संबोधन के साथ शुरू होगा। इस बजट सत्र में 25 बैठकें होंगी। विधानसभा सचिव एस.एस. वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आठ मार्च को बजट पेश करेंगे। सिंह के पास वित्त मंत्रालय का प्रभार भी है। राज्य के छह बार …

Read More »

उप्र में तेज धूप, पछुआ हवाओं का असर

लखनऊ, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही। पछुआ हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा। तापमान में एक …

Read More »

बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड

पटना, 5 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहा। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र की ओर से कहा गया, “कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद चल रही पछुआ हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज …

Read More »

सुषमा श्रीलंका दौरे के लिए रवाना

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यहां से शुक्रवार को श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गईं। इस दौरे के दौरान वह इन दो दक्षिण एशियाई देशों के संयुक्त आयोग की एक बैठक में शामिल होंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस बाबत ट्विटर पर लिखा, “श्रीलंका के लिए रवाना हो रही हैं। …

Read More »

दिल्ली में मौसम साफ

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में सामान्य तौर पर आसमान साफ रहेगा।” दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान …

Read More »

नर्तकी आनंदा शंकर हार्वर्ड में देंगी व्याख्यान

हैदराबाद/नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। प्रसिद्ध नर्तकी-कोरियोग्राफर और वक्ता डॉ. आनंदा शंकर जयंत इसी सप्ताह अमेरिका में हार्वर्ड में हाई प्रोफाइल भारत सम्मेलन को संबोधित करेंगी। सम्मेलन में प्रमुख प्रशासक, सांस्कृतिक हस्तियों और वित्तीय विषेशज्ञों जैसे अपने देश के अनेक वक्ता भी हिस्सा ले रहे हैं। हैदराबाद स्थित भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी प्रतिपादक डॉ. आनंदा बोस्टन स्थित हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में …

Read More »

पंचायतों में महिला आरक्षण को बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार ने कहा कि वह संसद के आगामी बजट सत्र में पंचायतों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के बारे में संशोधन लाएगी। ‘पंचायती राज (अनुसूचित क्षेत्रों का विस्तार) अधिनियम के कार्यान्वयन: विषय और दिशा’ संबंधी एक राष्ट्रीय कार्यशाला में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बिरेंदर सिंह ने …

Read More »

तीन वर्षो में 50 प्रतिशत भारतीय डिजिटल साक्षर बनेंगे : रवि शंकर प्रसाद

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। देश में डिजिटल साक्षरता में तेजी से बढ़ोतरी के लिए मंच तैयार हो चुका है। सरकार का लक्ष्य तीन वर्षो की अवधि में डिजिटल साक्षरता को 15 प्रतिशत के वर्तमान स्तर से बढ़ाकर कम से कम 50 प्रतिशत तक पहुंचा देने का है। दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने ‘साइबर सुरक्षा एवं …

Read More »

भारतीय लोगों के भोजन में पोषण की भारी कमी : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में सभी आय वर्गो के उपभोक्ताओं के भोजन में जरूरी पोषक पदार्थो की भारी कमी है। विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना के भोजन में कम से कम 400 ग्राम (पांच बार भोजन में 80 ग्राम हर बार) फल और सब्जियां होनी चाहिए। लेकिन सर्वेक्षण से पता चला है कि भारत में औसतन फल व सब्जियां …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493