भारत

कांग्रेस ने रमन सिंह से इस्तीफा मांगा

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के इस्तीफे की मांग की। पार्टी ने यह मांग इस आरोप के बाद की है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के एक प्रत्याशी को चुनाव मैदान से हटने के लिए धन देने की पेशकश की गई थी। कांग्रेस ने मामले की जांच की मांग भी की …

Read More »

बांग्लादेश के रास्ते त्रिपुरा पहुंचेंगे एलपीजी टैंकर

अगरतला, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)।त्रिपुरा में अपने प्रस्तावित नए बॉटलिंग संयंत्र के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन(आईओसी) एलपीजी सिलिंडरों को बांग्लादेश होते हुए त्रिपुरा लाएगा। त्रिपुरा के खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री भानुलाल साहा ने यहां संवाददाताओं से कहा, “राज्य में प्रस्तावित एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र के लिए प्रदेश के बाहर से एलपीजी टैंकरों को यहां लाने के लिए आईओसी बांग्लादेश की सड़कों …

Read More »

कर्नाटक के विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस आगे

बेंगलुरु, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव में बुधवार को हो रही मतगणना में सत्तारूढ़ कांग्रेस अच्छी जीत की तरफ जाती दिख रही है। विधान परिषद की 25 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में 13 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। बेंगलुरु, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव में बुधवार को हो रही मतगणना में सत्तारूढ़ …

Read More »

राज्य, रेलवे की संयुक्त उपक्रम कंपनी स्थापना को मंजूरी

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेलवे और राज्य सरकारों की संयुक्त उपक्रम कंपनियों की स्थापना को मंजूरी दे दी, जो विभिन्न रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं को कार्यान्वित करेंगी। मंत्रिमंडल द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, “इससे रेलवे परियोजनाओं के कार्यान्वयन में वित्त और निर्णय निर्माण प्रक्रिया दोनों में ही राज्य सरकारों की भागीदारी बढ़ेगी।” प्रत्येक राज्य …

Read More »

मप्र को मांग से आधी मिली सूखा राहत राशि

भोपाल, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। सूखे की मार झेल रहे मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार से मांगी गई राशि की आधी राशि ही मिली है। फिर भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए बुधवार को केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया है। मुख्यमंत्री चौहान राज्य में सूखे से निपटने के लिए केंद्र से मदद पाने तीन बार दिल्ली गए थे …

Read More »

मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में नाकाम : कांग्रेस

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में असफल रही है। शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, “आर्थिक मोर्चे पर, सरकार को पता नहीं है कि अर्थव्यवस्था को कैसे पुनर्जीवित किया जाए..हम किसी भी क्षेत्र में अच्छा नहीं कर रहे हैं।” शर्मा ने कहा कि राजग सरकार …

Read More »

मालदीव संग कर सूचना आदान-प्रदान को मंजूरी

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय कैबिनेट ने भारत तथा मालदीव के बीच करों से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर की बुधवार को मंजूरी दे दी। कैबिनेट की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, “इस समझौते से दोनों देशों के बीच सूचनाओं के प्रभावी तौर पर आदान-प्रदान में सुविधा मिलेगी, जिससे करों की चोरी और करों से …

Read More »

मंत्रिमंडल ने स्लोवेनिया के साथ डीटीएटी में बदलाव को मंजूरी दी

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश में जमा काले धन को वापस लाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत सरकार ने बुधवार को यूरोपीय संघ के एक सदस्य देश स्लोवेनिया के साथ दोहरा कराधान निवारण समझौता (डीटीएटी) में बदलाव के लिए दोनों देशों के बीच एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए जाने के लिए मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल की …

Read More »

एएआई, वीपीटी के बीच भूमि अदला-बदली को मंजूरी

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और विशाखापत्तनम पोर्ट ट्रस्ट (वीपीटी) के बीच एक मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) बनाने के लिए भूमि की अदला-बदली से संबंधित एक समझौते को मंजूरी दे दी। यह मंजूरी यहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक में दी गई। समझौते के तहत एमएमएलपी बनाने के लिए वीपीटी के …

Read More »

मुफ्ती मोहम्मद सईद एम्स के आईसीयू में भर्ती

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। एम्स के प्रवक्ता अमित गुप्ता ने बुधवार को बताया, “सईद को दो दिनों तक गर्दन में दर्द की शिकायत और उसमें आराम न मिलने के कारण पिछले …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493