नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। विभिन्न देशों के बीच सूचना के स्वत:स्फूर्त आदान-प्रदान की व्यवस्था लागू हो जाने से कर दाताओं के लिए विदेश में जमा रखी गई संपूर्ण संपत्ति की घोषणा करना बेहतर होगा। यह बात गुरुवार को वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कही। सूचना के स्वत:स्फूर्त आदान-प्रदान (एईओआई) समूह की दो दिवसीय छठी बैठक में यहां सिन्हा ने …
Read More »भारत
रायपुर में मनाया गया ‘व्हीकल फ्री डे’
रायपुर, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर गुरुवार सुबह ‘व्हीकल फ्री डे’ मनाया गया। महापौर प्रमोद दुबे सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने सुबह सात बजे साइकिल रैली निकाली। यह रैली गौरवपथ होकर तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) पहुंची। पर्यावरण संरक्षण और यातायात के दबाव को कम करने के लिए यह मुहिम शुरू की गई। महापौर …
Read More »‘ब्रेकिंग न्यूज’ संस्कृति पर लगाम लगे : केरल विधानसभा अध्यक्ष
तिरुवनंतपुरम, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। मीडिया में ‘ब्रेकिंग न्यूज’ की बढ़ती संस्कृति का समाज पर असर पड़ रहा है, इसलिए इसे खत्म किया जाना चाहिए। केरल विधानसभा अध्यक्ष एन. सकथन ने गुरुवार को यह कहा। सकथन ने कहा, “मैं जानना चाहता हूं कि ‘ब्रेकिंग न्यूज’ को लेकर क्या कोई कानून हो सकता है या इसे अमल में लाया जा सकता है? …
Read More »‘सरकारें करती रही हैं अमेरिकी कंपनियों की पैरोकारी’
भोपाल, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी में 31 वर्ष पूर्व हुई गैस त्रासदी के शिकार लोग अब भी स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर साफ पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गैस पीड़ित संगठनों का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकारें सिर्फ अमेरिकी कंपनियों के हित साधने में लगी हैं। भोपाल गैस हादसे की 31वीं बरसी …
Read More »चेन्नई की गर्भवती महिलाओं के अस्पताल का बिल चुकाएगा बेंगलुरू वासी
चेन्नई, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारी बारिश के कारण चेन्नई बेहाल है और शहर की परिवहन व्यवस्था अस्तव्यस्त हो गई है। ऐसे में बेंगलुरू के एक व्यक्ति ने शहर की गर्भवती महिलाओं के प्रसव का बिल चुकाने का फैसला लिया है। अदित्य वेंकटेश नाम के इस शख्स ने फेसबुक में एक पोस्ट के जरिये कहा कि वह अस्पताल के बिल चुकाएंगे। …
Read More »मेरी अंतरात्मा साफ है : चांडी
तिरुअनंतपुरम, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। छह करोड़ रुपये के सौर ऊर्जा पैनल के घोटाले में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहे केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी पर मामले की एक आरोपी के साथ यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगा है। चांडी ने गुरुवार को कहा है कि वह इस आरोप से ‘आहत’ हैं, उनकी ‘अंतरात्मा साफ है।’ तिरुअनंतपुरम, …
Read More »सभी गांवों में 2018 तक बिजली : पीयूष गोयल
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार 2018 तक सभी गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोकसभा में कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई) के तहत 18,452 गांवों में बिजली पहुंचाए जाने की जरूरत है। इसके लिए नई पारेषण लाइनें लगानी होंगी। मंत्री ने …
Read More »चुनाव चिन्ह बदलने पर जद (यू) में मंथन
पटना, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में भले ही महागठबंधन की जीत हुई हो, लेकिन जनता दल (युनाइटेड) अब अपने चुनाव चिह्न् को बदलने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘तीर’ से मिलते-जुलते कई चुनाव चिह्न् होने के कारण …
Read More »सैलजा की जातीय पक्षपात की टिप्पणी पर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही बाधित (लीड-1)
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। राज्यसभा में गुरुवार को भी कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के उस दावे पर सत्तापक्ष और विपक्ष में ठनी रही, जिसमें उन्होंने गुजरात के एक मंदिर में जातीय आधार पर अपने साथ भेदभाव की बात कही है। इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही भोजनावकाश से पहले तीन …
Read More »चेन्नई में बारिश थमी, आफत बरकरार (लीड-1)
चेन्नई, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। बाढ़ प्रभावित चेन्नई में सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि बुधवार रात से बारिश थमने की वजह से लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, गुरुवार सुबह बूंदाबांदी हुई और आसमान में छाए काले बादलों ने और बारिश होने का डर बढ़ा दिया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया …
Read More »
dharmpath.com dharmpath