भारत

गुरदासपुर हमला खुफिया नाकामी का नतीजा : कांग्रेस

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सोमवार को कहा कि पंजाब में आतंकवादी हमला खुफिया नाकामी का परिणाम है। आनंद शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, “आतंकवादी हमला न केवल सीमा पर सुरक्षा में चूक, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की नाकामी का नतीजा है।” कांग्रेस नेता ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जून में …

Read More »

सीमा पर दैनिक परेड जारी रहेगी

अमृतसर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के गुरदासपुर जिले में आतंकवादी हमले के बावजूद भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ध्वज उतारने के कार्यक्रम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आगंतुक इस समारोह में शामिल होते रहेंगे। सीमा सुरक्षा बल के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यहां यह बात कही। बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक एम.एफ.फारुखी ने आईएएनएस को बताया, “सामान्यतौर पर लोगों को ध्वज …

Read More »

पंजाब में पिछले 10 घंटे से मुठभेड़ जारी

दीनानगर (पंजाब), 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर में एक पुलिस थाने में छिपे आतंकवादियों व सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ बीते पिछले करीब 10 घंटे से जारी है। मुठभेड़ जल्द खत्म करने के लिए सेना को बुलाया गया है, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो को वैकल्पिक तौर पर तैनात रखा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने …

Read More »

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं : वेकैंया नायडू

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि पंजाब में आतंकवादी हमले के मुद्दे पर पूरे राष्ट्र को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए और किसी भी पार्टी को इस मसले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। नायडू ने कहा, “आतंकवाद से संबंधित मुद्दों पर पूरे राष्ट्र को एक स्वर में आवाज उठानी चाहिए।” …

Read More »

दिल्ली में मोटरसाइकिल के साइलेंसर से फैला डर

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक मोटरसाइकिल के खराब साइलेंसर से निकली तेज आवाज के कारण सोमवार को लोगों में डर फैल गया, जहां पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर में हुए आतंकवादी हमले के बाद रेड अलर्ट जारी किया गया है। मध्य दिल्ली के रफी मार्ग इलाके में सेना भवन के नजदीक तेज आवाज से …

Read More »

जयललिता को आय से अधिक संपत्ति मामले में नोटिस (लीड-1)

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सोमवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता को नोटिस जारी किया है। कर्नाटक सरकार ने जयललिता और तीन अन्य को बरी करने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति पी.सी.घोष की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने द्रविड़ मुनेत्र …

Read More »

ब्रिटिश मंत्री भारत पहुंचे

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश मंत्री ओलिवर लेटविन भारत के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने और दोनों देशों के बीच आर्थिक एवं वित्तीय सहयोग बढ़ाने के लिए सोमवार को यहां पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मई में हुए ब्रिटेन के आम चुनाव के बाद यह किसी ब्रिटिश मंत्री का पहला भारत दौरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में …

Read More »

जयललिता ने परिवहन मंत्री को हटाया

चेन्नई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने सोमवार को राज्य के परिवहन मंत्री वी.सेनथिल बालाजी को मंत्रिमंडल से हटा दिया। राजभवन से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। बयान के मुताबिक, उद्योग मंत्री पी.थंगामणि को परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बालाजी को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) में उनके पद से भी …

Read More »

हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब देंगे : राजनाथ

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर कहा कि यदि हम पर हमला हुआ, तो हम भी मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस आतंकवादी हमले में छह लोग मारे गए हैं। राजनाथ ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, “हम पहले हमला नहीं करेंगे। लकिन यदि हम पर …

Read More »

सोमवार को संघर्ष विराम उल्लंघन नहीं : कश्मीर पुलिस

जम्मू, 27 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अधिकारियों ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने से इंकार किया, जैसा कि कुछ मीडिया रपटों में कहा गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस से कहा, “बडवार सीमा चौकी पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से गोलीबारी के अभ्यास को …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493