भारत

पंजाब में आतंकवादी हमले के बाद दिल्ली में रेड अलर्ट

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पंजाब के गुरुदासपुर में हुए आतंकवादी हमले के रेड अलर्ट जारी किया गया है।” …

Read More »

ललित मोदी, व्यापमं पर लोकसभा की कार्यवाही बाधित (लीड-1)

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में सोमवार को भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से संबंध और मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले को लेकर विपक्षी दलों ने हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। हंगामे के बीच अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कार्यवाही अपराह्न दो …

Read More »

पंजाब : आतंकवादी हमले में 5 की मौत, एसपी शहीद (लीड-3)

दीनानगर (पंजाब), 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर में सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हमले में एक पुलिस अधीक्षक शहीद हो गए। आतंकवादी सेना की वर्दी में एक ढाबा मालिक की हत्या कर उसकी कार में दीनापुर पहुंचे और यहां बस स्टैंड पर जम्मू …

Read More »

श्रीनगर में प्रदर्शन के दौरान झड़प

श्रीनगर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीनगर में रविवार को एक लड़के की रहस्यमय मौत के बाद सोमवार को कुछ युवक सड़क पर उतर आए। इस दौैरान कई जगह झड़प की घटनाएं हुईं। ओवैस अहमद फुफु की मौत को लेकर प्रदर्शनकारियों ने मुख्य वाणिज्यिक केंद्र लाल चौक पर दुकानों को जबरन बंद करवाया। ओवैस का शव रविवार को झेलम नदी से बरामद …

Read More »

गोवा विधानसभा : विपक्षी विधायकों को मार्शल ने बाहर किया

पणजी, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन सोमवार को उस वक्त नाटकीय दृश्य पैदा हो गया, जब अध्यक्ष राजेंद्र आर्लेकर ने मार्शल के जरिए विपक्षी विधायकों को सदन से बाहर निकलवा दिया। विपक्षी विधायक उद्योग मंत्री महादेव नाईक से इस्तीफा मांग रहे थे। नाईक पर धोखाधड़ी का आरोप है। कांग्रेस के रेगिनाल्डो लॉरेंको तथा विश्वजीत …

Read More »

लोकसभा में गुरदासपुर आतंकवादी हमले का मुद्दा उठा

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के गुरदासपुर में सोमवार हो हुए आतंकवादी हमले की गूंज लोकसभा में भी सुनी गई। सरकार ने कहा कि गृह मंत्रालय दीनानगर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ समाप्त होने के बाद सदन में बयान देगी। सोमवार को संक्षिप्त अवकाश के बाद अपराह्न् में जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो …

Read More »

राष्ट्रपति प्रणब ने पेरू के राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पेरू के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को पेरू सरकार और वहां की जनता को बधाई दी। पेरू ने 28 जुलाई को स्वतंत्रता हासिल की थी। मुखर्जी ने पेरू के राष्ट्रपति ओलांटा हुमाला को अपने संदेश में कहा, “भारत सरकार, यहां की जनता और मेरी ओर से पेरू के …

Read More »

पंजाब में आतंकवादी हमले में पुलिस अधीक्षक शहीद

दीनानगर (गुरदासपुर), 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब में सोमवार को गुरदासपुर जिले के दीनानगर में हुए आतंकवादी हमले में पुलिस अधीक्षक बलजीत सिंह शहीद हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा के नजदीक स्थित दीनानगर में एक पुलिस थाने में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान बलजीत सिंह गोली लगी, जिसमें वह बुरी तरह घायल …

Read More »

प्रणब ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजॉय कृष्ण हांडिक के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में पूर्ण क्षमता के साथ देश की सेवा की। मुखर्जी ने हांडिक की पत्नी स्वरूप रानी को भेजे अपने शोक संदेश में कहा, “मुझे बिजॉय कृष्ण हांडिक के निधन का …

Read More »

पंजाब हमला : मंत्रियों से मिले मोदी

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पंजाब में हुए आतंकवादी हमले को लेकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ मुलाकात की। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एम.वेंकैया नायडू भी इस बैठक में शामिल हुए। पर्रिकर ने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493