नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व जनसंख्या दिवस के दिन शनिवार अपराह्न् 2.30 बजे भारत की आबादी 1,274,234,538 हो गई। सामाजिक-आर्थिक आंकड़े से संबंधित एक स्वतंत्र संगठन के मुताबिक, भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का लगभग 17.23 फीसदी है। वेबसाइट ‘इंडियास्टैट डॉट कॉम’ के मुताबिक, ये राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग और अमेरिकी सेंसस ब्यूरो के आंकड़े पर आधारित हैं। विश्व …
Read More »भारत
उप्र : आईजी अमिताभ ने मुलायम के खिलाफ मोर्चा खोला
लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी और उत्तर प्रदेश सरकार में आईजी (सिविल डिफेंस) अमिताभ ठाकुर ने समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने फोन पर धमकाने का आरोप लगाया और सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने हजरतगंज थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने …
Read More »आरा विस्फोट मामले में जद (यू) विधायक सुनील पांडेय गिरफ्तार
आरा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के तरारी विधानसभा क्षेत्र के जनता दल (युनाइटेड) के विधायक सुनील पांडेय को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें आरा न्यायालय परिसर में एक बम विस्फोट के मुख्य आरोपी को भगाने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने विधायक की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा …
Read More »मद्रास उच्च न्यायालय ने विवादित फैसला वापस लिया
चेन्नई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी.देवदास ने सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले का हवाला देते हुए 18 जून को दिए गए अपने उस फैसले को वापस ले लिया, जिसमें उसने एक दुष्कर्मी को पीड़िता से समझौते के लिए जमानत दी थी। न्यायाधीश देवदास ने शुक्रवार को दिए अपने फैसले में कहा कि एक जुलाई को मध्य …
Read More »डिजिटल परिवर्तन के लिए साइबर सुरक्षा पर जोर : डीएससीआई
बेंगलुरू, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद (डीएससीआई) के सांतवें संस्करण के दौरान सुरक्षा आर्किटेक्टों, वरिष्ठ सुरक्षा प्रबंधकों और निर्णय निर्माताओं ने सुरक्षा प्रौद्योगिकी और साइबर सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। इसमें शामिल भागीदारों ने नीतियों, प्रस्तावित औद्योगिक कदमों, बाजार की प्रतिक्रिया, वैश्विक रूप से हो रहे कार्यो, प्रौद्योगिकी नवाचार, औद्योगिक मानदंडों, वास्तुकला डिजाइन आदि पर चर्चा …
Read More »दिल्ली, एनसीआर में भारी बारिश से सड़कें जाम (लीड-1)
नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार को अल सुबह से बारिश जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से निजात मिली है। लेकिन दूसरी ओर बारिश के कारण जगह-जगह पानी जमा हो गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सबसे अधिक …
Read More »मथुरा, वृंदावन में भारी बारिश में फंसे श्रद्धालु
आगरा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भगवान कृष्ण की रासनगरी मथुरा और वृंदावन में हजारों श्रद्धालु शनिवार को हो रही भारी बारिश में फंस गए हैं। आगरा और अलीगढ़ जिलों में भी शनिवार को भारी बारिश हो रही है। मथुरा के ब्रज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धार्मिक गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। देश के कोने-कोने से …
Read More »प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो को बधाई दी
नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रक्षेपण यान पीएसएलवी को सफलतापूर्वक छोड़े जाने के लिए शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी और कहा कि यह भारत के लिए असीम गौरव का पल है। इस प्रक्षेपण यान ने पांच ब्रिटिश उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है। उन्होंने कहा, “ब्रिटेन के पांच उपग्रहों के …
Read More »भारी बारिश से उत्तराखंड में जनजीवन प्रभावित
देहरादून, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड में शनिवार को भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां तक कि सालाना चारधाम तीर्थ यात्रा भी बारिश के कारण बाधित हुई है। लोकप्रिय पर्यटन स्थल नैनीताल में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बलियानाला में भूस्खलन भी हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन की घटना में …
Read More »अमित शाह 13 जुलाई को भोपाल में
भोपाल, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह 13 जुलाई को यहां के दिनभर के प्रवास पर रहेंगे। पार्टी इस प्रवास को महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा बता रही है, मगर राजनीतिक हलकों में इसे व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले को लेकर मचे हंगामे से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा के प्रदेश आध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान …
Read More »
dharmpath.com dharmpath