खेल

नेमार बोले, अब 2014 विश्व कप को भूलने का वक्त

रियो डी जनेरियो, 9 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान नेमार ने अपने देशवासियों से कहा है कि वे 2014 विश्व कप की खराब यादों को भूलकर आगे की सोंचे क्योंकि अब उनकी टीम फीफा विश्व कप में एक नया अध्याय लिखने को तैयार है। ब्राजील ने 2014 में 64 साल में पहली बार विश्व कप का …

Read More »

गोमिस ने किया गालाटासारे से करार

पेरिस, 1 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के मार्सिले क्लब के साथ ऋण करार पर एक सीजन बिताने के बाद फ्रांस के फारवर्ड बाफेटिम्बी गोमिस ने तुर्की के क्लब गालाटसारे के साथ करार किया है। गालाटसारे क्लब के साथ गोमिस ने तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 31 वर्षीय गोमिस ने 2016-17 सीजन में 20 …

Read More »

दुती, श्राबानी एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में

भुवनेश्वर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला फर्राटा धाविका दुती चंद ने यहां जारी 22वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। दुती के अलावा भारत की एक अन्य धाविका श्राबानी नंदा ने भी रविवार को इसी स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। दुती विश्व चैम्पियनशिप में तीसरी बार पदक के लिए …

Read More »

अंडर-17 फीफा विश्व कप को मैं हमेशा याद रखूंगा : कानु

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया के पूर्व खिलाड़ी नवानको कानु ने कहा है कि वह 1993 में खेले गए फीफा अंडर-17 विश्व कप को हमेशा याद रखेंगे। कानु ने कहा कि वह विश्व कप उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ। फीफा की आधिकारिक वेबसाइट ने कानु के हवाले से लिखा है, “वह ऐसा पड़ाव था जिसे मैं कभी नहीं …

Read More »

राहगिरी में दिल्ली वालों से मिली दबंग दिल्ली कबड्डी टीम (फोटो सहित)

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले क्नॉट प्लेस में रविवार को आयोजित राहगिरी में वीवो प्रो कबड्डी लीग फ्रेंचाइजी-दबंग दिल्ली के खिलाड़ी दिल्ली वासियों से मिलने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि हर रविवार को राहगिरी का मजा लेने के लिए लोग दिल्ली के कोने-कोने से क्नॉट प्लेस पहुंचते हैं और ऐसे में दिल्ली टीम के …

Read More »

विंबलडन : फेडरर, जोकोविक अंतिम-16 में पहुंचे

लंदन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। सात बार के चैम्पियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और तीन बार के चैम्पियन सर्बिया के नोवाक जोकोविक यहां जारी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। दूसरे वरीय जोकोविक ने लातविया के एर्निस्ट गुलबिस को सेंटर कोर्ट पर 6-4, 6-1, 7-6(2) से हराया। चौथे दौर में वह गैरवरीय एड्रियन मानारिनो …

Read More »

बार्सिलोना ने मैथ्यू के जाने की पुष्टि की

मेड्रिड, 9 जुलाई (आईएएनएस)। स्पोर्टिग लिस्बन ने डिफेंडर जैरेमी मैथ्यू के साथ दो साल का करार कर लिया है। वह स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना से लिस्बन में आएंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्पोर्टिग की वेबसाइट ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की है कि उसने मैथ्यू के साथ 6.84 करोड़ डालर का करार किया है। मैथ्यू के …

Read More »

किंग्स्टन टी-20 : वर्चस्व जारी रखना चाहेगा भारत (प्रीव्यू)

किंग्स्टन (जमैका), 9 जुलाई (आईएएनएस)। वनडे सीरीज में वर्चस्व कायम करने के बाद भारतीय टीम रविवार को विंडीज के साथ इस दौरे का एकमात्र टी-20 मैच खेलेगा। दोनों टीमें रविवार को यहां के सबीना पार्क मैदान पर आमने-सामने होंगी। भारत ने विंडीज को वनडे सीरीज में 3-1 से मात दी थी। विंडीज टीम इस सीरीज में नए कप्तान कार्लोस ब्राथवेट …

Read More »

महिला हॉकी : वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में भारत-द. अफ्रीका का मैच गोलरहित ड्रॉ

जोहांसबर्ग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल के ग्रुप मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ गोलरहित ड्रॉ खेला। भारतीय महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर दी और मैच का आकर्षण भारतीय गोलकीपर सविता रहीं। सविता ने नौवें और 52वें मिनट में दो शानदार गोल बचाए और दक्षिण अफ्रीका को …

Read More »

महिला विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत की टूर्नामेंट में पहली हार (राउंडअप)

लिसेस्टर (इंग्लैंड), 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को ग्रेस रोड मैदान पर हुए आईसीसी महिला विश्व कप के अपने पांचवें मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 115 रनों से हार गई। दक्षिण अफ्रीका से मिले 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 46 ओवरों में मात्र 158 रन बनाकर ढेर हो गई। इस विश्व …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493