खेल

अमेरिकी ओपन : सेमीफाइनल में प्लीस्कोवा, सेरेना से होगा मुकाबला

न्यूयार्क, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लीस्कोवा ने अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया की एना कोंझूह को मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा है। टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्लीस्कोवा ने कोंझूह को 6-2, 6-2 से सीधे सेटों से मात देते हुए अंतिम चार में जगह बना ली है। समाचार …

Read More »

अमेरिकी ओपन : सेरेना का विजय क्रम जारी

न्यूयार्क, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अमेरिकी ओपन में अपने विजय रथ को जारी रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेरेना ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोमानिया की सिमोना हालेप को 6-2, 4-6, 6-3 से मात दी। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बुधवार को खेले गए इस …

Read More »

रियो पैरालम्पिक में हिस्सा ले रहे 4,400 एथलीट

रियो डी जनेरियो, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में शुरू हुए पैरालम्पिक खेलों में 160 देशों के करीब 4,400 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को माराकाना स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह से इन पैरालम्पिक खेलों का आधिकारिक आगाज हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) ने अपनी जानकारी में बताया कि इन एथलीटों …

Read More »

पैरालम्पिक खेलों का हो टीवी पर सीधा प्रसारण : प्रदीप राज

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पैरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के महासचिव और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदीप राज ने बुधवार को ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में गुरुवार से शुरू हो रहे पैरालम्पिक खेलों के टीवी पर सीधे प्रसारण की मांग की है। यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राज ने रियो पैरालम्पिक खेलों के टीवी प्रसारण का समर्थन किया और रियो …

Read More »

एफआईएच अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे एचआई अध्यक्ष बत्रा

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया (एचआई) ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपने अध्यक्ष नरिंदर बत्रा का नामांकन भेजा है। एचआई ने बुधवार को इसकी घोषणा की। एफआईएच के चुनाव इसी वर्ष नवंबर में होने हैं। विश्व हॉकी में प्रतिष्ठित बत्रा के सामने इस चुनाव में आस्ट्रेलिया के केन रीड और आयरलैंड …

Read More »

दलीप ट्रॉफी : इंडिया ग्रीन से ड्रॉ खेल फाइनल में पहुंचा इंडिया ब्लू

ग्रेटर नोएडा, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। गौतम गंभीर की कप्तानी में इंडिया ब्लू ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर इंडिया ग्रीन के साथ ड्रॉ रहे मैच से तीन अंक हासिल कर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल में इंडिया ब्लू युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया रेड से भिड़ेगी। ट्रॉफी का फाइनल 10 से …

Read More »

गोल्फ : ईगलबर्ग मास्टर्स में अभिषेक ने हासिल की बढ़त

बेंगलुरू, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिषेक झा ने दूसरे राउंड में 6-अंडर-66 का स्कोर करते हुए बुधवार को भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) के ईगलबर्ग मास्टर्स टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। अभिषेक का दोनों राउंड का ओवरऑल स्कोर 9-अंडर-135 रहा। एस. चिक्का और खनिल जोशी एक शॉट के अंतर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। चिक्का और …

Read More »

दलीप ट्रॉफी : फाइनल के लिए कोहली को आराम, रोहित, धवन खेलेंगे

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडिया रेड और इंडिया ब्लू के बीच 10 से 14 सितंबर के बीच होने वाले दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच के लिए भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। वहीं, रोहित शर्मा, शिखर धवन और रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। धवन को इंडिया रेड में और …

Read More »

विश्व कप क्वालीफायर में फ्रांस, पुर्तगाल की खराब शुरुआत

बासेल, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। मौजूदा यूरो कप विजेता पुर्तगाल और उपविजेता फ्रांस ने फीफा विश्व कप क्वालिफायर की निराशाजनक शुरुआत की है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ उतरी पुर्तगाल को स्विट्जरलैंड ने 2-0 से हरा दिया। मंगलवार को हुए मैच में स्विट्जरलैंड के लिए बरिल इमबोलो और एहमद मेहमेदी ने गोल किए। वहीं, फ्रांस …

Read More »

अमेरिकी ओपन : मोनफिल्स सेमीफाइनल में

न्यूयॉर्क, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के पुरुष टेनिस खिलाड़ी गेल मोनफिल्स ने साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मोनफिल्स ने क्वार्टर फाइनल में हमवतन लुकास पाउइले को सीधे सेटों में 6-4, 6-3, 6-3 से मात दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सेमीफाइनल में मोनफिल्स का सामना विश्व …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493