खेल

रियो ओलम्पिक (हॉकी) : भारत महिलाओं की शर्मनाक हार

रियो डी जनेरियो, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम को बुधवार को रियो ओलम्पिक में अपने तीसरे पूल मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। ओलम्पिक हॉकी स्टेडियम में पूल-बी के मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को 6-1 से मात दी। यह भारतीय महिलाओं की इस ओलम्पिक में लगातार दूसरी हार है। ब्रिटेन के खिलाफ दूसरे पूल …

Read More »

रियो ओलम्पिक (भारोत्तोलन) : ग्रुप-बी में चौथे स्थान पर रहे सतीश

रियो डी जनेरियो, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय भोरोत्तोलक सतीश कुमार शिवलिंगम रियो ओलम्पिक के चौथे दिन बुधवार को पुरुषों की 77 किलोग्राम भारवर्ग के ग्रुप-बी मुकाबले में चौथे स्थान पर रहे। सतीश ने कुल 329 किलोग्राम भार उठाया और छह प्रतिभागियों के बीच चौथा स्थान हासिल किया। शीर्ष पर रहे कोलंबियाई भारोत्तोलक आंद्रेस मौरीसिया काईसेडो पीद्राहीता ने कुल 346 किलोग्राम …

Read More »

रूसी तैराक येफिमोव के खिलाफ दुर्व्यवहार पर मकारोवा ने जताई हैरानी

रियो डी जनेरियो, 10 अगस्त (आईएएनएस)। रूस की टेनिस खिलाड़ी येकातेरिना मकारोवा ने कहा कि वह रियो ओलम्पिक में हमवतन तैराक युलिया येफिमोवा के साथ हुए दुर्व्यवहार से हैरान हैं। समाचार एजेंसी तास के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा कि वह खेल जगत में इस तरह के व्यवहार की कल्पना भी नहीं कर सकतीं। उल्लेखनीय है कि येफिमोवा ने 100 …

Read More »

एस्टन विला से फिओरेंटिना पहुंचे सांचेज

रोम, 10 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब फिओरेंटिना ने इंग्लिश प्रीमियर क्लब एस्टन विला के लिए खेलने वाले कोलंबिया के मिडफील्डर कार्लोस सांचेज को ऋण आधारित करार के तहत अपने साथ जोड़ लिया है। क्लब ने इस बात की पुष्टि की। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फिओरेंटिना ने मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी कर यह घोषणा …

Read More »

कारवाल्हो का करार आगे नहीं बढ़ाएगा मोनाको

पेरिस, 10 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के लीग-1 फुटबाल क्लब मोनाको ने 38 वर्षीय डिफेंडर रिकाडरे कारवाल्हो का करार न बढ़ाने का फैसला किया है। क्लब ने इस बात की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रियल मेड्रिड, चेल्सी जैसे दिग्गज क्लबों के लिए खेलने वाले कारवाल्हो ने पुर्तगाल के साथ इस बार यूरो कप-2016 पर कब्जा जमाया था। …

Read More »

खेलों में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल सही तरीके से हो : सचिन

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। मौजूदा दौर में खेलों में पारदर्शिता और दर्शकों की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर खासा जोर दिया जा रहा है और इसका प्रयोग बढ़ता भी जा रहा है। हालांकि प्रौद्योगिकी का शिकार बन चुके महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का कहना है कि इसका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाना …

Read More »

रियो ओलम्पिक (जूडो) : पहले दौर में हारे अवतार सिंह

रियो डी जनेरियो, 10 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलम्पिक खेलों के चौथे दिन बुधवार को जूडो में पुरुषों की 90 किलोग्राम भारवर्ग के इलिमिनेशन राउंड ऑफ 32 में एकमात्र भारतीय दावेदार अवतार सिंह को हार का सामना करना पड़ा। अवतार रिफ्यूजी ओलम्पिक टीम की ओर से खेल रहे पोपोल मिसेंगा के हाथों 1-0 (2 शीडो) से …

Read More »

रियो ओलम्पिक (तैराकी) : फेल्प्स ने जीता तीसरा स्वर्ण पदक, कहा लक्ष्य पूरा हुआ (लीड-2)

रियो डी जनेरियो, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के दिग्गज तैराक माइकल फेल्प्स ने कहा कि रियो ओलम्पिक में 200 मीटर बटरफ्लाई और चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने चार साल पूर्व तय किए गए लक्ष्य को पूरा कर लिया। फेल्प्स ने एथेंस ओलम्पिक-2004 और बीजिंग ओलम्पिक-2008 में इन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे। समाचार …

Read More »

रियो ओलम्पिक (तीरंदाजी) : बाम्बेला देवी की लगातार दूसरी जीत (लीड-2)

रियो डी जनेरियो, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय तीरंदाज लैशराम बाम्बेला देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को लगातार दूसरी जीत हासिल करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा के 1/8 इलिमिनेशन राउंड में प्रवेश कर लिया। बाम्बेला देवी ने रियो ओलम्पिक के पांचवें दिन बुधवार को सैम्बोड्रोमो खेल प्रांगण में हुए 1/16 इलिमिनेशन राउंड के मुकाबले में चीनी ताइपे की चिया लिन …

Read More »

रियो ओलम्पिक (तीरंदाजी) : बाम्बेला देवी 1/32 इलिमिनेशन राउंड में जीतीं

रियो डी जनेरियो, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला तीरंदाज लैशराम बोम्बेला देवी ने बुधवार को सैंबोड्रोमो खेल प्रांगण में हुए व्यक्तिगत स्पर्धा के 1/32 इलिमिनेशन राउंड में जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। बोम्बेला देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रिया की अपनी प्रतिद्वंद्वी लॉरेंस बॉल्डोफ को 6-2 से हराया। पहले राउंड में तो बोम्बेला ने औसत …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493