बेंगलुरु, 9 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन ने कहा है कि उन्हें टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड को खेलने में हमेशा मुश्किल पेश आई। वाटसन ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। वह इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से …
Read More »खेल
मुस्तफिजुर पर बिग बैश लीग फ्रेंचाइजी की नजर
मेलबर्न, 9 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान बिग बैश लीग (बीबीएल) की फ्रेंचाइजी के बीच नीलामी जंग की वजह बन सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुस्तफिजुर पर आस्ट्रेलिया के कई फ्रेंचाइजी की नजर है। बांग्लादेश के इस गेंदबाज ने आईपीएल के इस सत्र में अपनी यॉर्कर, धीमी गेंदों, …
Read More »प्रदर्शन के आधार पर होगा अफरीदी के अनुबंध पर विचार : पीसीबी
लाहौर, 9 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन शहरयार खान ने कहा कि टी-20 टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के प्रदर्शन को देखने के बाद ही उनके अनुबंध पर विचार किया जाएगा। खान ने कहा कि चोट के कारण अफरीदी ने पीसीबी द्वारा आयोजित किए गए फिटनेस टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया था, बावजूद इसके उनका ध्यान …
Read More »आर्थर सफल कोच साबित होंगे : शहरयार
लाहौर, 9 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों द्वारा मिकी आर्थर को राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनाए जाने की आलोचना के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान ने आर्थर पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह एक सफल कोच साबित होंगे। आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के कोच रह चुके आर्थर को शुक्रवार को वकार यूनुस …
Read More »प्लातिनी की अपील खारिज, यूईएफए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे
ज्यूरिख, 9 मई (आईएएनएस)। यूरोप में फुटबाल की नियामक संस्था यूईएफए के अध्यक्ष माइकल प्लातिनी अपने पद से इस्तीफा देंगे। खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने सोमवार को प्लातिनी की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें उन्होंने खुद पर लगे छह साल के प्रतिबंध को हटाने का आग्रह किया था। अदालत ने हालांकि प्लातिनी पर लगे छह साल के प्रतिबंध को …
Read More »अकरम ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना की
लाहौर, 9 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कोच पद के लिए आवेदन देने से इनकार करने वाले पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों की आलोचना की है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कोच पद के लिए आवेदनों की छानबीन कर इनमें से कुछ नाम सुझाने के लिए एक समिति का गठन किया था। अकरम इसके सदस्य थे। भारत …
Read More »आईपीएल : संघर्ष कर रही पुणे को हैदराबाद की कठिन चुनौती
विशाखापत्तनम, 9 मई (आईएएनएस)। अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में संघर्ष कर रही राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को मंगलवार को मजबूत टीम सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना है। पुणे की कोशिश इस मैच में जीत हासिल कर प्ले ऑफ में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखने की होगी। पुणे की टीम अपने 10 मैचों में से सात हार चुकी है …
Read More »पाकिस्तान क्रिकेट के पतन के लिए पूर्व खिलाड़ी जिम्मेदार : बासित अली
लाहौर, 9 मई (आईएएनएस)। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी बासित अली ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लगातार नीचे जाने के लिए देश के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराया है। वेबसाइट ‘नेशन डॉट कॉम डॉट पीके’ के अनुसार, बासित ने कहा कि पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच गुटबंदी और टीम के लिए उनकी आलोचनाओं के कारण पाकिस्तान क्रिकेट को बुरे वक्त का …
Read More »ब्राजील में खतरा, ओलंपिक देखने रियो न आएं विदेशी : रिवाल्डो
रियो डी जेनेरियो, 9 मई (आईएएनएस)। फुटबाल से संन्यास ले चुके ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी रिवाल्डो ने ब्राजील में हो रही हिंसा और अन्य समस्याओं के कारण विदेशियों को इस साल होने वाले रियो ओलम्पिक खेल से दूर रहने की सलाह दी है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रिवाल्डो ने इंस्टाग्राम पर जारी एक संदेश में यह सुझाव दिया है। …
Read More »पाकिस्तान हॉकी लीग के आयोजन के लिए पीएचएफ तैयार
लाहौर, 9 मई (आईएएनएस)। नवोदित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लक्ष्य से पाकिस्तान हॉकी संघ (पीएचएफ) पहली पाकिस्तान हॉकी लीग (पीएचएल) का आयोजन करेगा। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की सफलता के बाद पीएचएफ ने इसके आयोजन का फैसला किया है। इसकी घोषणा करते हुए पीएचएफ के ‘डेवलपमेंट एंड डोमेस्टिक’ निदेशक नवीद आलम ने कहा कि पीएचएल के अलावा कई अन्य …
Read More »
dharmpath.com dharmpath