खेल

बार्सिलोना ने मलागा को 2-1 से हराया

मेड्रिड, 24 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल लीग टूर्नामेंट ला लीगा में दिग्गज क्लब बार्सिलोना ने मध्यांतर के बाद किए गए लियोनेल मेसी के गोल की बदौलत मलागा को 2-1 से हरा दिया। बार्सिलोना का हालांकि मैच में जीत हासिल करने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ा। उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज ने मैच का पहला गोल दागा। बिल्कुल …

Read More »

मलेशिया में खिताब जीतने पर सिंधु को बीएआई ने दिया ईनाम

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने मलेशिया मास्टर्स ग्रैंड प्रिक्स खिताब जीतने पर भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु को बधाई दी और साथ ही उन्हें पांच लाख रुपये का पुरस्कार देने की भी घोषणा की। सिधु ने दूसरी बार मलेशिया में खिताब जीता है। इससे पहले वह 2013 में मलेशिया में विजेता रही थीं। बीएआई प्रमुख …

Read More »

बीबीएल : टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए क्रिस लिन

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) के क्लब ब्रिस्बेन हीट के कप्तान क्रिस लिन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। रविवार को मेलबर्न पार्क मैदान पर सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स के बीच हुए फाइनल मुकाबले के साथ बीबीएल के 2015-16 संस्करण का समापन हो गया। सिडनी थंडर ने तीन विकेट से जीत हासिल …

Read More »

सरकार को खेलों से दूर रहना चाहिए : बिंद्रा

कोलकाता, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ओलम्पिक में देश के लिए एकमात्र व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले प्रमुख निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने रविवार को कहा कि सरकार को खेलों से दूर रहना चाहिए और खेलों की देखरेख के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेशेवर लोगों को जोड़ना चाहिए। बिंद्रा ने खेल महासंघों को पेशेवर बनाने पर जोर दिया। कोलकाता लाइब्रेरी मीट में …

Read More »

गोल्फ : कैरियरबिल्डर चैलेंज में 19वें स्थान पर खिसके लाहिड़ी

ला क्विंटा (कैलिफोर्निया), 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी 5,800,000 डॉलर इनामी कैरियरबिल्डर चैलेंज के तीसरे दिन रविवार को सिर्फ वन अंडर 71 का स्कोर हासिल कर सके और तीसरे स्थान से खिसककर संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर पहुंच गए। पहले राउंड में 64 का स्कोर कर लाहिड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे, लेकिन …

Read More »

जापान और हांगकांग को जूनियर टेबल टेनिस विश्व खिताब

इंदौर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। जापान के इजुमो ताकुतो और हांगकांग की झू चेंगझू ने रविवार को यहां समाप्त आईटीटीएफ वर्ल्ड जूनियर सर्किट टेबल टेनिस फाइनल्स का क्रमशा : लड़कों और लड़कियों का खिताब जीत लिया। अभय प्रसाल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ताकुतो ने स्पेन को कार्लोस वेडरियल को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया। दूसरी ओर, झू …

Read More »

ग्वांगझोउ पर 2,500 डॉलर का जुर्माना

बीजिंग, 24 जनवरी (आईएएनएस)। एशिया फुटबाल परिसंघ (एएफसी) की अनुशासनात्मक समिति ने घोषणा करते हुए कहा कि चीन के दिग्गज क्लब ग्वांगझोउ एवरग्रांडे को एएफसी चैम्पियंस लीग के नियमों के अनुच्छेद 34.4 का उल्लंघन करने के लिए 2,500 डॉलर का जुर्माना भरना होगा। इसके साथ ही एएफसी ने क्लब को याद दिलाते हुए कहा कि इस प्रावधान का अगर फिर …

Read More »

डब्ल्यूबीबीएल की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं मेग लैनिंग

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया का महिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट वीमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) का पहला संस्करण रविवार को सिडनी थंडर्स के खिताब जीतने के साथ संपन्न हो गया और दिग्गज खिलाड़ी मेग लैनिंग को लीग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। लैनिंग ने टूर्नामेंट में 492 गेंदों का सामना करते हुए 560 रन बनाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 90 …

Read More »

बोका जूनियर्स के मिडफील्डर को खरीदेगा रियल मेड्रिड

ब्यूनस आयर्स, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के क्लब बोका जूनियर्स ने अपने किशोर खिलाड़ी रोड्रिगो बेटानकुर को रियल मेड्रिड को बेचने के लिए हामी भर दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जुलाई तक रोड्रिगो के रियल में शामिल होने की संभावना बेहद कम है, क्योंकि वह बोका के साथ लोन पर आधारित करार के तहत जुलाई तक खेलेंगे। रियल …

Read More »

आस्ट्रेलियन ओपन : पेस, बोपन्ना मिश्रित युगल के दूसरे दौर में

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस दिग्गज महेश भूपति और रोहन बोपन्ना अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ जीत हासिल करते हुए रविवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल मुकाबलों के दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। मौजूदा चैम्पियन पेस और स्विस स्टार मार्टिना हिंगिस ने रूस की अनास्तासिया पाब्लूचेंकोवा और ब्रिटेन की डोमिनिक इंगलोग …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493