खेल

टेनिस : आस्ट्रेलिया के डोमिनिक ने जीती क्रोएशियाई एटीपी ओपन

जाग्रेब, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कोंजुम क्रोएशिया ओपन एटीपी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के 26वें संस्करण में आस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ने पुर्तगाल के जोआओ सूसा को सीधे सेटों में मात देकर खिताब जीत लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दर्शकों से खचाखच भरे स्टेला मारिस टेनिस सेंटर में हुए फाइनल मुकाबले में 26वें वरीय डोमिनिक को खिताबी जीत हासिल करने में …

Read More »

फीफा इंटरनेशनल चैम्पियंस कप की 2018 तक मेजबानी करेगा मेलबर्न

मेलबर्न, 27 जुलाई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई प्रांत विक्टोरिया ने फीफा इंटरनेशनल चैम्पियंस कप के अगले तीन वर्षो की मेजबानी अधिकार हासिल कर लिए, जिसके अनुसार 2018 तक टूर्नामेंट की मेजबानी मेलबर्न करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इसी महीने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर यूरोप की धुरंधर टीमों एएस रोमा, रियल मेड्रिड और मैनचेस्टर सिटी ने तीन मैचों में हिस्सा लिया, जिसे …

Read More »

एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर और मजबूत हुए लाहिड़ी

सिंगापुर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी ने यूरोपीयन मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार पांचवां स्थान हासिल करते हुए एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में अपनी शीर्ष स्थिति और मजबूत कर ली। उल्लेखनीय है कि यूरोपीयन मास्टर्स यूरोप की धरती पर खेला जाने वाला एकमात्र गोल्फ टूर्नामेंट है, जिसे यूरोपीयन टूर और एशियन टूर दोनों से मान्यता …

Read More »

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड को हराया

ब्रेडा (नीदरलैंड्स), 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को वोल्वो इन्विटेशनल अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट में इंग्लैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। निर्धारित समय तक खेल 1-1 से ड्रॉ रहा, जिसके बाद परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा। भारतीय गोलकीपर इंदरप्रीत कौर भारतीय टीम की जीत …

Read More »

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा रद्द

लाहौर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के क्रिकेट बोर्डो ने जिम्बाब्वे में दोनों देशों के बीच होने वाली श्रृंखला रद्द कर दी है। पाकिस्तान अगस्त में जिम्बाब्वे का महीने भर लंबा दौरा करने वाला था। इसके साथ ही पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला भी रद्द हो गई। वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार, त्रिकोणीय श्रृंखला …

Read More »

हंगरी ग्रांप्री. से बिना अंक लिए लौटीं फोर्स इंडिया की दोनों कारें

बुडापेस्ट, 26 जुलाई (आईएएनएस)। एकमात्र फॉर्मूला-1 भारतीय टीम फोर्स इंडिया के लिए यह सप्ताहांत काफी निराशाजनक रहा, क्योंकि एफ-1 हंगरी ग्रांप्री. से उसकी दोनों कारें रविवार को रिटायर होकर बिना अंक लिए लौट आईं। हंगरी ग्रांप्री. फेरारी के सेबास्टिन वेट्टल ने जीती। फोर्स इंडिया के निको हल्केनबर्ग की कार 41वें लैप में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। …

Read More »

स्क्वॉश : विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के अगले दौर में पहुंचे 7 भारतीय

ईंधोवेन (नीदरलैंड्स), 26 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व जूनियर स्क्वॉश चैम्पियनशिप के पहले दिन रविवार को व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले सातों भारतीय खिलाड़ियों ने विजयी आगाज करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया। बालक वर्ग में ऐश्वर्य सिंह स्पेन के अपने प्रतिद्वंद्वी निलो विडाल के मैच से हट जाने के कारण बिना खेले अगले दौर में पहुंच गए। वहीं …

Read More »

गोल्फ : यूरोपीयन मास्टर्स में लाहिड़ी को पांचवां स्थान

क्रांस मोंटाना (स्विट्जरलैंड), 26 जुलाई (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी ने 27 लाख यूरो इनामी राशि वाले यूरोपीयन मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के चौथे और आखिरी दिन रविवार को छह अंडर-64 का स्कोर करते हुए पांचवें स्थान के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। इंग्लैंड के डैनि विलेट ने ओवरऑल 17 अंडर- 263 के स्कोर के साथ खिताब पर कब्जा …

Read More »

हार के बावजूद बेहतर महसूस कर रहे हैं नडाल

हैंबर्ग, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने रविवार को कहा कि वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और उन्हें यह स्वीकार करना होगा कि वह पिछले छह महीनों में पिछले 11 वर्षो की अपेक्षा अधिक मैच हार चुके हैं। समाचार एजेंसी एफे ने नडाल के हवाले से कहा, “मैं बेहतर महसूस …

Read More »

कजाकिस्तान : भारतीय महिला पहलवानों ने हासिल किया दूसरा स्थान

अस्ताना, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कजाकिस्तान में हुए कप ऑफ द प्रेसिडेंट ऑफ रिपब्लिक ऑफ कजाकिस्तान के पांचवें संस्करण में भारतीय महिला पहलवानों की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। रविवार को संपन्न हुए टूर्नामेंट में आठ सदस्यीय भारतीय टीम ने दुनिया के शीर्ष पहलवानों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 10,000 डॉलर की इनामी राशि जीतने में सफल रहीं। मेजबान …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493