खेल

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत सहित 36 आरोपी दोषमुक्त (राउंडअप)

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2013 से जुड़े स्पॉट फिक्सिंग मामले में क्रिकेट खिलाड़ी शांताकुमारन श्रीसंत और 35 अन्य आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि कहा है कि श्रीसंत पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध का निर्णय वापस नहीं लिया जाएगा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नीना …

Read More »

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच नियुक्त किए गए ऑल्टमैंस (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स के पॉल वैन ऐस की अनौपचारिक विदाई के बाद हॉकी इंडिया (एचआई) ने शनिवार को रोएलांट ऑल्टमैंस को आधिकारिक तौर पर सीनियर राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया। एचआई प्रमुख नरेंद्र बत्रा भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक इंजेती श्रीनिवास से मिले और फिर हाल ही में एचआई द्वारा नियुक्त विशेष समिति की …

Read More »

आदित्य वर्मा ने की श्रीसंत को दोषमुक्त किए जाने की सराहना

कोलकाता, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बीसीसीआई से गैर-मान्यता प्राप्त क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (सीएबी) के सचिव आदित्य वर्मा ने शनिवार को दिल्ली की अदालत द्वारा पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को आईपीएल-2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले में सभी आरोपों से मुक्त किए जाने वाले फैसले की सराहना की। आदित्य ने इसके अलावा बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के …

Read More »

विश्व चैम्पियनशिप में कंपाउंड तीरंदाजों, दीपिका पर होगी नजर

कोपनहेगेन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। एशियाई खेलों-2014 में पदक विजेता भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम और रिकर्व श्रेणी में दुनिया की सर्वोच्च वरीय तीरंदाज रह चुकीं दीपिका कुमारी रविवार से शुरू हो रही विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में देश की प्रबल दावेदार होंगी। रजत चौहान, अभिषेक वर्मा और संदीप कुमार शामिल हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में विश्व चैम्पियन …

Read More »

श्रीसंत की वापसी पर बीसीसीआई को कोई परेशानी नहीं : गांगुली

कोलकाता, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने शनिवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को आईपीएल-2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले में सभी आरोपों से मुक्त कर दिए गए श्रीसंत की वापसी से कोई परेशानी नहीं है। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को श्रीसंत, राजस्थान रॉयल्स के उनके साथी खिलाड़ी अजीत चंदीला और …

Read More »

‘श्रीसंत का खुले दिल से स्वागत किया जाएगा’

कोच्चि, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को दिल्ली की अदालत द्वारा आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग से जुड़े सभी मामलों से आरोपमुक्त किए जाने पर केरल रणजी टीम के सीनियर कोच पी. बालाचंद्रन ने शनिवार को कहा कि श्रीसंत का खुले दिल से स्वागत है। केरल रणजी टीम के कप्तान रह चुके बालाचंद्रन ने कहा, …

Read More »

भारत-ए, आस्ट्रेलिया-ए के बीच पहला अनधिकारिक टेस्ट ड्रॉ

चेन्नई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-ए और आस्ट्रेलिया-ए के बीच एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में हुआ पहला चार दिवसीय अनधिकारिक टेस्ट मैच चौथे दिन शनिवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत-ए से चौथी पारी में मिले 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया-ए खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 161 रन बना लिए थे। आस्ट्रेलिया-ए के लिए दूसरी …

Read More »

चीन दौरे से पहले रियल की जीत से खुश हैं बेनिटेज

मेलबर्न, 25 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के कोच राफेल बेनिटेज आस्ट्रेलिया दौरे पर मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ मिली जीत से खुश हैं। रियल ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान में हुए मुकाबले में सिटी को 4-1 से मात दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियल के लिए करीम बेंजेमा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पेपे और डेनिस चेरिशेव …

Read More »

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच नियुक्त किए गए ऑल्टमैंस

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया (एचआई) ने शनिवार को रोएलांट ऑल्टमैंस को आधिकारिक तौर पर सीनियर राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया। ऑल्टमैंस नीदरलैंड्स के पॉल वैन ऐस का स्थान लेंगे, जिन्हें एचआई ने कुछ दिन पहले ही बर्खास्त कर दिया था। एचआई प्रमुख नरेंद्र बत्रा भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक इंजेती श्रीनिवास से मिले और …

Read More »

रियल ने सिटी को 4-1 से हराकर जीता चैम्पियंस कप

मेलबर्न, 25 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड ने इस वर्ष खिताबी सूखे को खत्म करते हुए इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर सिटी को 4-1 से मात देकर अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियंस कप जीत लिया। मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर रिकॉर्ड 99,382 दर्शकों की उपस्थिति में शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबले में बारिश के बीच मात दे दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493