सैन जुआन, 30 मई (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष जैक वार्नर ने कहा है कि अमेरिका ने फीफा विश्व कप-2022 की मेजबानी न मिलने के कारण बदले की भावना से उनके और 13 अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए हैं। वार्नर ने अपने देश त्रिनिदाद एवं टोबैगो में शुक्रवार को एक संवददाता …
Read More »खेल
फ्रेंच ओपन : चौथे दौर में पहुंचीं मुगुरुजा
पेरिस, 30 मई (आईएएनएस)। पिछले साल सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स को मात देकर सनसनी मचाने वाली स्पेन की टेनिस स्टार गारबाइन मुगुरुजा ने इस वर्ष भी दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मुगुरुजा ने शुक्रवार को कोर्ट-2 पर हुए महिला एकल वर्ग के तीसरे …
Read More »ब्लाटर का फीफा अध्यक्ष चुना जाना शर्मनाक : रोमारियो
रियो डी जनेरियो, 30 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रोमारियो ने सेप ब्लाटर के फिर से फीफा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा कि फुटबाल का दमन जारी रहेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील के मौजूदा संघीय सीनेटर रोमारियो ने ब्लाटर के लगातार पांचवीं बार फीफा का अध्यक्ष चुने जाने पर निराशा जाहिर की। रोमारियो …
Read More »फीफा के पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गए ब्लाटर
ज्यूरिख, 29 मई (आईएएनएस)। सेप ब्लाटर शुक्रवार को लगातार पांचवीं बार फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष चुन लिए गए। पहले चरण के मतदान में ब्लाटर और उनके प्रतिद्वंद्वी जॉर्डन के प्रिंस अली बिन अल-हुसेन किसी को भी दो तिहाई बहुमत हासिल नहीं हो सका, जिसके कारण दूसरे चरण के मतदान की नौबत आई। हालांकि प्रिंस अली बिन …
Read More »फीफा अध्यक्ष पद का चुनाव दूसरे चरण में पहुंचा
ज्यूरिख, 29 मई (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के व्यापक गंभीर आरोपों से घिरी फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष पद के लिए चल रहे चुनाव में दूसरे चरण का मतदान कराने की नौबत आ गई है। मौजूदा अध्यक्ष सेप ब्लाटर पहले चरण के चुनाव में अपेक्षित दो तिहाई बहुमत हासिल करने में असफल रहे, जिसके कारण दूसरे चरण का मतदान …
Read More »फ्रेंच ओपन : चौथे दौर में पहुंचे फेडरर
पेरिस, 29 मई (आईएएनएस)। पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीय स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शुक्रवार को वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरे वरीय फेडरर ने फिलिप काट्रियर कोट में हुए पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर के मैच में बोस्निया हर्जेगोविना के डामिर जुमहुर को सीधे सेटों में …
Read More »कतर ने अपनी फीफा विश्व कप दावेदारी का बचाव किया
दोहा, 29 मई (आईएएनएस)। फीफा को लेकर चल रहे ताजा घटनाक्रम के बीच कतर ने फीफा विश्व कप-2022 की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी की वैधता का बचाव किया है। कतर को फीफा विश्व कप-2022 की मेजबानी मिल चुकी है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, कतर विश्व कप आयोजन समिति ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “हम दोहराना चाहेंगे कि …
Read More »धौनी के समान योगदान देने का लक्ष्य : साहा
कोलकाता, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय टेस्ट टीम में महेंद्र सिंह धौनी की जगह भरने के लिए तैयार विकेटकीपर/बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने शुक्रवार को कहा कि वह टीम को धौनी जितना ही योगदान देना चाहते हैं। गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धौनी की जगह भारतीय टेस्ट की कमान विराट कोहली को सौंपी गई है और आगामी बांग्लादेश …
Read More »डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा फीफा यू-17 विश्व कप
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। नवीं मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम को अगले वर्ष होने वाले अंडर-17 फीफा विश्व कप के चौथे आयोजन स्थल के रूप में मंजूरी दे दी गई। स्थानीय आयोजन समिति ने शुक्रवार को यह घोषणा की। इसके अलावा गुवाहाटी, कोच्चि और कोलकाता अन्य आयोजन स्थल होंगे। टूर्नामेंट के निदेशक जेवियर सेप्पी के अनुसार, टूर्नामेंट का आयोजन …
Read More »टेनिस : मैसूर ओपन के फाइनल में पहुंचे रामकुमार, वर्धन
मैसूर, 29 मई (आईएएनएस)। शीर्ष वरीय रामकुमार रामनाथन और विष्णु वर्धन ने शुक्रवार को आईटीएफ मैसूर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। रामकुमार के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में तीसरे वरीय रंजीत विराली मुरुगेसन टखने की चोट के चलते रिटायर्ड हो गए। मुरुगेसन 6-7(4), 6-4, 4-2 के स्कोर पर मैच से हटे। पहला सेट …
Read More »
dharmpath.com dharmpath