खेल

अनुरीत, संदीप ने दिया अपना शत प्रतिशत : जॉनसन

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने साथी गेंदबाजों अनुरीत सिंह और संदीप शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि वे टीम को हमेशा अपना शत प्रतिशत प्रदान करते हैं। किंग्स इलेवन ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए आईपीएल-8 के आठवें और अपने दूसरे मैच में …

Read More »

महान गेंदबाज के तौर पर याद किए जाएंगे एंडरसन : रिचर्ड्स

सेंट जोंस (एंटिगा), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। वेस्टइंजडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्डस ने कहा है कि जेम्स एंडरसन को भविष्य में इंग्लैंड के महानतम गेंदबाजों में गिना जाएगा और वह महान इंग्लिश खिलाड़ी इयान बॉथम का स्थान हासिल के लिए उपयुक्त खिलाड़ी हैं। समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के ऑनलाइन संस्करण के अनुसार इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सोमवार से शुरू …

Read More »

आईपीएल-8 : सनराइजर्स ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया

बेंगलुरु, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में सोमवार को टॉस जीतकर मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में यह दूसरा मैच है। रॉयल चैलेंजर्स ने अपने पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को उसी के …

Read More »

डेयरडेविल्स को जहीर, समी की जल्द वापसी की उम्मीद

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में लगातार दो हार का सामना कर चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने कहा कि अनुभवी जहीर खान और विश्व कप में बेहद सफल साबित हुए मोहम्मद समी की चोट के बाद वापसी से टीम की गेंदबाजी और मजबूत हो जाएगी। जहीर और समी …

Read More »

पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश पहुंची

ढाका, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के साथ आगामी श्रृंखला के लिए सोमवार को ढाका पहुंच गई। बांग्लादेश की समाचार वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के अनुसार पाकिस्तानी टीम करीब एक महीने लंबे इस दौरे में तीन एकदिवसीय, दो टेस्ट और एक टी-20 मैच खेलेगी। पाकिस्तान की टीम शाह जलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची और सीधे होटल सोनारगांव के …

Read More »

आईपीएल-8 : मुंबई के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे रॉयल्स

अहमदाबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में मंगलवार को मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान रॉयल्स का उनके घरेलू मैदान अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में सामना करने उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत की पटरी पर लौटना रहेगा, हालांकि रॉयल्स के फॉर्म को देखते हुए उनके लिए यह एक चुनौतीपूर्ण मैच होगा। मुंबई आईपीएल-8 में अब …

Read More »

बेसबॉल खिलाड़ी पर लगा 80 मैचों का प्रतिबंध

न्यूयार्क, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका की बेसबॉल टीम न्यूयार्क मेट्स के खिलाड़ी जेनरी मेजिया को डोप जांच में उनके रक्त में पाए गए प्रतिबंधित दवा स्टानोजोलोल के नमूने के आधार पर 80 मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस निलंबन के कारण 25 वर्षीय मेजिया जुलाई तक कोई मैच नहीं खेल सकेंगे। समाचार वेबसाइट बीबीसी डॉट कॉम के …

Read More »

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने सानिया मिर्जा को बधाई दी

हैदराबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने विश्व युगल वरीयता क्रम में शीर्ष स्थान हासिल करने पर सोमवार को महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को बधाई दी। सानिया यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। मुख्यमंत्री राव ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, “सानिया हमारे देश की युवा पीढ़ी के लिए एक …

Read More »

निशानेबाज हिना विश्व कप फाइनल में जगह बनाने से चूकीं

चांगवोन (दक्षिण कोरिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व की पूर्व शीर्ष निशानेबाज हिना सिद्धू सोमवार को बेहद करीबी अंतर से आईएसएसफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) के महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। क्वालीफाइंग दौर में हिना ने उपलब्ध कुल 400 अंकों में से 385 अंक अर्जित किए। पांच अन्य निशानेबाजों ने भी इतने …

Read More »

वर्मा ने की बीसीसीआई से सीएबी को मान्यता देने की अपील

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (सीएबी) के सचिव आदित्य वर्मा ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से सीएबी को मान्यता प्रदान करने की अपील की। बीसीसीआई के नवनिर्वाचित सचिव अनुराग ठाकुर के नाम लिखी चिट्ठी में वर्मा ने पूर्व क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सीएबी को बीसीसीआई में शामिल करने में आर रही बाधा …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493