खेल

श्रीजेश, निकिन ने अपना स्तर उठाया है : सरदार

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने कहा है कि फारवर्ड निकिन थिमैय्या और गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने खेल का स्तर काफी उठाया है। कप्तान ने कहा कि खिलाड़ियों के सम्मिलित प्रयास के दम पर ही भारत ने हाल ही समाप्त अजलान शाह कप में तीसरा स्थान हासिल किया है। भारत ने अजलान …

Read More »

भारतीय टीम के प्रदर्शन ने मुझे हैरान किया : कोच वैन ऐस

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच पॉल वैन ऐस ने 24वें सुल्तान अजलान शाह कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि वह इससे हैरान हैं। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने में सफल रही। मलेशिया के इपोह में आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं …

Read More »

भ्रष्टाचार से निपटने के लिए आईओसी ने जारी की हॉटलाइन

लौसाने, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने खेलों में होने वाले भ्रष्टाचार से निपटने के लिए एक हॉटलाइट जारी की जहां कोई भी खेलों में हो रहे अनैतिक कार्यो की शिकायत दर्ज करा सकेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार खेल को साफ-सुथरा बनाने और भ्रष्टाचार से दूर रखने संबंधित सोमवार को आयोजित हुए एक सम्मेलन के बाद इसकी …

Read More »

लॉरियस पुरस्कार की दौड़ में ली ना और सेरेना शामिल

शंघाई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। टेनिस को अलविदा कह चुकीं चीन की स्टार महिला खिलाड़ी ली ना और अमेरिका की सेरेना विलियम्स को लॉरियस खेल पुरस्कार के लिए महिला वर्ग में नामांकित किया गया है। समाचार एंजेसी सिन्हुआ के अनुसार, साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को दिए जाने वाले इस पुरस्कार की रेस में चार अन्य महिला खिलाड़ियों वेलेरी एडम्स, मारिट …

Read More »

एडिन्हो बन सकते हैं मोगी मिरिम के नए कोच

रियो डी जनेरियो, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व फुटबाल दिग्गज पेले के पुत्र एडिन्हो इन दिनों ब्राजीलियाई क्लब मोगी मिरिम के संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि वह क्लब का कोच पद संभाल सकते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह क्लब फुटबाल लीग सेरी-बी में खेलती है, जिसके कोच क्लॉडिन्हो बातिस्ता हैं। सांतोस क्लब के पूर्व गोलकीपर 44 …

Read More »

आईपीएल-8 : वार्नर ने सनराइजर्स को दिलाई पहली जीत (राउंडअप)

बेंगलुरू, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कप्तान डेविड वार्नर (57) और शिखर धवन (नाबाद 50) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत सनराइजर्स ने सोमवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया और इस सत्र में सनराइजर्स को पहली जीत दिला दी। रॉयल चैलेंजर्स से मिले 167 …

Read More »

आईपीएल-8 : सनराइजर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को 8 विकेट से हराया (लीड-2)

बेंगलुरू, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कप्तान डेविड वार्नर (57) और शिखर धवन (नाबाद 50) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत सनराइजर्स ने सोमवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया। रॉयल चैलेंजर्स से मिले 167 रनों के लक्ष्य को सनराइजर्स ने दो विकेट खोकर 17.2 …

Read More »

आईपीएल-8 : रॉयल चैलेंजर्स ने सनराइजर्स को दी 167 रनों की चुनौती (लीड-1)

बेंगलुरू, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। एम. चिन्नास्वामी स्टेडिय में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के आठवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 167 रनों की चुनीती पेश की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे रॉयल चैलेंजर्स कप्तान विराट कोहली (41) और अब्राहम डिविलियर्स (46) की बेहतरीन पारियों के बावजूद …

Read More »

बेले ने तेज गेंदबाज संदीप को सराहा

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के एक मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस को हराने वाली किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान जॉर्ज बेले ने तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की सराहना की। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को हुए आईपीएल-8 के सातवें मैच में किंग्स इलेवन ने मुंबई की टीम को 18 रनों से मात दे …

Read More »

अनुरीत, संदीप ने दिया अपना शत प्रतिशत : जॉनसन

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने साथी गेंदबाजों अनुरीत सिंह और संदीप शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि वे टीम को हमेशा अपना शत प्रतिशत प्रदान करते हैं। किंग्स इलेवन ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए आईपीएल-8 के आठवें और अपने दूसरे मैच में …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493