मेलबर्न, 17 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार रूस की मारिया शारापोवा ने आस्ट्रेलियन ओपन के माध्यम से एक बार फिर से विश्व वरीयता क्रम में पहला स्थान हासिल करने की इच्छा जाहिर की है। साल का पहला ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन सोमवार से मेलबर्न मे शुरू हो रहा है। शारापोवा ने हालांकि कहा है कि …
Read More »खेल
बिलियर्ड्स : पंकज ने जीता सातवां राष्ट्रीय खिताब
कोलकाता, 17 जनवरी (आईएएनएस)। देश के सबसे अनुभवी बिलियर्ड्स खिलाड़ी 12 बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी ने शनिवार को अपना सातवां राष्ट्रीय खिताब जीता। पंकज ने अपने साथी ध्रुव सितवाला को हराते हुए बीआरसी ग्लोस्टर नेशनल बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। सितवाला जो कि दो मौकों पर विश्व कप और दो मौकों पर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के फाइनल …
Read More »इंग्लैंड की हार के बावजूद मोर्गन का आत्मविश्वास कायम
सिडनी, 17 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच में आस्ट्रेलिया से मिली हार के बावजूद उनकी टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और सकारात्मक बदलाव के साथ अगले मैच में मुकाबले के लिए उतरेगी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार मोर्गन इंग्लैंड के …
Read More »विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार है न्यूजीलैंड : हेडली
ऑकलैंड, 17 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट दिग्गज रिचर्ड हेडली ने आशा जताई है कि कीवी टीम आगामी विश्व कप अपने नाम कर सकती है। समाचार पत्र ‘सिडनी मॉर्निग हेराल्ड’ के अनुसार हेडली ने शनिवार को कहा, “हमारे पास इस समय बेहतरीन टीम है। निचले क्रम तक बल्लेबाजी करने की क्षमता रखने वाले खिलाड़ी हैं। यह अच्छा विश्व कप …
Read More »युकी ने आस्ट्रेलियन ओपन के लिए क्वालीफाई किया, मरे से भिड़ेंगे
मेलबर्न, 17 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के युवा टेनिस स्टार युकी भाम्बरी ने शनिवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य दौर में जगह बना ली। पहले दौर में युकी को हालांकि ब्रिटेन के एंडी मरे से भिड़ना होगा। भाम्बरी ने क्वालीफाईंग में भाम्बरी ने तीसरे और अंतिम दौर में अमेरिका के चेस बुकानन को 6-3, 6-4 से …
Read More »बंगाल की 3 टेबल टेनिस खिलाड़ी 2 साल के लिए प्रतिबंधित
पुडुचेरी, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की तीन महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी ओसवर्या देब, सुथिर्ता मुखर्जी और प्रियदर्शिनी दास को अपनी गलत उम्र दर्शाने के लिए शनिवार को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। साथ ही तीनों खिलाड़ियों पर 25,000 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के अध्यक्ष प्रभात सी. चतुर्वेदी की ओर …
Read More »इंग्लैंड के बल्लेबाज बैलेंस की उंगली में फ्रैक्चर
सिडनी, 17 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अनुसार बल्लेबाज गैरी बैलेंस चोटिल हो गए हैं। अभ्यास के दौरान उनकी उंगली में फ्रैक्चर आया। इंग्लिश बोर्ड ने हालांकि बताया कि वह विश्व कप से पहले फिट हो जाएंगे। बैलेंस को हाल ही में एकदिवसीय टीम में वापस बुलाया गया है। उन्हें चोट कैनबरा में क्षेत्ररक्षण के अभ्यास …
Read More »सेरेना की नजरें 19वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर
मेलबर्न, 17 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व की शीर्ष वरीय महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने उम्मीद जताई है कि वह सोमवार से शुरू हो रहे आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी छठवीं खिताब जीतने में सफल होंगी। पिछले चार सालों में सेरेना को यहां निराशा ही हाथ लगी है। सेरेना ने इससे पूर्व …
Read More »हार ने इंग्लैंड के घाव हरे कर दिए : स्टार्क
सिडनी, 17 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच के श्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा है कि बोनस अंक के साथ मिली इस जीत ने जरूर इंग्लैंड के पुराने घाव को हरा कर दिया होगा। इंग्लैंड को करीब एक साल पहले आस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान एशेज श्रृंखला …
Read More »फुटबाल : एशियन कप मुकाबले में ओमान ने कुवैत को हराया
न्यूकैसल (आस्ट्रेलिया), 17 जनवरी (आईएएनएस)। अब्दुलअजीज मक्बाली के गोल की मदद से ओमान ने शनिवार को खेले गए एशियन कप फुटबाल टूर्नामेंट के ग्रुप-ए के अंतिम चरण के मुकाबले में कुवैत को 1-0 से हरा दिया। पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं लेकिन दूसरे हाफ में दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें जीत ओमान को …
Read More »
dharmpath.com dharmpath