खेल

टेनिस : अमेरिकी ओपन के अगले दौर में फेडरर, जोकोविक

न्यूयॉर्क, 29 अगस्त (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर और सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने अच्छी शुरुआत करते हुए अमेरिकी ओपन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम में पुरुष एकल वर्ग में जहां फेडरर ने जापान के योशिहितो निशिओका को मात दी, वहीं जोकोविक ने हंगरी के मार्टन फुसोविक्स …

Read More »

टेनिस : अमेरिकी ओपन के पहले दौर में ही बाहर कोंटा

न्यूयॉर्क, 29 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा को साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के पहले दौर में ही हारकर बाहर होना पड़ा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कोंटा को महिला एकल वर्ग के पहले दौर में फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया ने मात दी। गार्सिया ने 27 वर्षीया कोंटा को सीधे सेटों में …

Read More »

एशियाई खेल (नौकायन) : कयाक-4 की 500 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में भारत

जकार्ता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष टीम ने 18वें एशियाई खेलों में 11वें दिन बुधवार को कयाक-4 की 500 मीटर पुरुष स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत को अंतिम सूची में नौवां स्थान हासिल हुआ और इस कारण भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। सेल्वाराज एल्बर्ट, अरामबम चिन सिंह, लाइतोनजाम सिंह और बारोई पुरोहित की …

Read More »

डार्टमंड के साथ एलासेर का ऋण करार

डार्टमंड (जर्मनी), 29 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब बोरूसिया डार्टमंड ने बार्सिलोना के फारवर्ड पासो एलासेर के साथ ऋण करार किया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, डार्टमंड ने बाकी बचे सीजन के लिए एलासेर को टीम में शामिल किया है। स्पेन के 24 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एलासेर साल 2016 में वालेंसिया क्लब से निकलकर बार्सिलोना में शामिल हुए थे। …

Read More »

एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : 20 किमी. पैदलचाल स्पर्धा में भारत को निराशा

जकार्ता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला और पुरुष एथलीटों को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में 11वें दिन बुधवार को 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धाओं में निराशा हाथ लगी है। भारतीय एथलीट इरफान थोडी और मनीष रावत अपनी 20 किलोमीटर पैदलचाल स्पर्धा में अयोग्य घोषित कर दिए गए, वहीं महिला वर्ग में खुशबीर कौर को चौथा स्थान हासिल हुआ। …

Read More »

एशियाई खेलों के बाद पेस डेविस कप टीम से भी बाहर

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। एशियाई खेलों की टीम से अंतिम समय अपना नाम वापस लेने वाले भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस अब सर्बिया के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले में भी नहीं दिखेंगे। पेस को 14 से 16 सितंबर के बीच क्रालीजेवो स्पोटर्स कोर्ट पर खेले जाने वाले मुकाबले में भारतीय टीम में नहीं चुना है। …

Read More »

दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ पद से हेमंत दुआ का इस्तीफा

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत दुआ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकार दी। दुआ इस पद पर 2013 से बने हुए थे। उनका इस्तीफा एक सितंबर 2018 से लागू …

Read More »

ओलम्पिक पदक जीतने वाले दिल्ली के खिलाड़ियों को मिलेंगे 3 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को ओलम्पिक और पैरालम्पिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की ईनामी राशि में इजाफा करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि अब अगर दिल्ली का कोई खिलाड़ी ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर लाता है तो उसे 3 करोड़ का ईनाम दिया जाएगा। वहीं रजत जीतने वाले को दो …

Read More »

युवा विश्व चैम्पियनशिप में चमके भारतीय मुक्केबाज

बुडापेस्ट, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की आठ महिला मुक्केबाजों ने अपने-अपने वर्ग में शानदार जीत दर्ज कर मंगलवार को एआईबीए युवा महिला एवं पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अनामिका ने 51 किग्रा में भारतीय अभियान की विजयी शुरुआत की। उन्होंने इटली की मार्टिना ला पियानो को 4-1 से मात दी। अगले दौर में उनका सामना …

Read More »

एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : 4 गुणा 400 मिश्रित रिले में भारत को रजत

जकार्ता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने यहां 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है। भारत के मोहम्मद अनस, पूवाना राजू माचेत्रा, हिमा दास और राजीव अरोकिया की टीम ने तीन मिनट 15.71 सेकेंड का समय निकालते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। स्पर्धा का …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493