खेल

इंग्लिश क्लब वेस्ट हैम से जुड़े पैट्रिक एवरा

लंदन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व डिफेंडर पैट्रिक एवरा ने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब वेस्ट हैम के साथ कम समय के लिया करार किया है। एवरा ने 2006 से 2014 के बीच मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए 273 मैच खेले हैं। क्लब ने बयान में कहा, “वेस्ट हैम अनुभवी एवरा के साथ करार करके बहुत खुश है। एवरा जून 2018 …

Read More »

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (तीरंदाजी) : हरियाणा ने 5 पदक जीते

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में तीरंदाजी की कम्पाउंड और रिकर्व स्पर्धाओं के अंतिम दिन हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पंजाब ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा ने तीरंदाजी में एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक समेत कुल पांच पदक अपने नाम किया। लड़कों के कम्पाउंड स्पर्धा में आंध्र प्रदेश के …

Read More »

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (भारोत्तोलन) : मणिपुर ने जीते 5 स्वर्ण पदक

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में लड़कियों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 69 किलो से अधिक भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में अरम्बाम अंजू देवी ने जीत दर्ज कर मणिपुर को भारोत्तोलन में पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरुवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में लड़कों के भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 94 किलो …

Read More »

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (हॉकी) : ओडिशा और हरियाणा ने जीता स्वर्ण (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता में यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल हॉकी स्टेडियम में हरियाणा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया तो वहीं लड़कों की प्रतियोगिता में ओडिशा ने बाजी मारी। ओडिशा ने गुरुवार को हुए फाइनल में पंजाब को एक कड़े मुकाबले में 2-1 से हराया। लीग मैच …

Read More »

फेड कप : अंकिता ने कराई भारत की वापसी (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अंकिता रैना ने युलिया पुतिनटसेवा को कड़े मुकाबले में मात देते हुए कजाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे फेडरेशन कप टेनिस टूर्नामेंट के पूल-ए के मुकाबले में भारत की वापसी कराते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। अंकिता ने गुरुवार को युलिया को 6-3, 2-6, 6-4 से मात दी। इससे पहले, करमान थांडी अपना …

Read More »

जियो टीवी पर होगा शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का सीधा प्रसारण

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का प्रसारण भारत की प्रसिद्ध टीवी एप-जियो टीवी पर किया जाएगा। गुरुवार को कंपनी ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। जियो टीवी अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के साथ मिलकर खेलों को भारत में प्रसारित करेगी। शीतकालीन ओलम्पिक खेल इस दक्षिण कोरिया शहर में शुक्रवार …

Read More »

कुलदीप, चहल विश्व कप में साबित हो सकते हैं एक्स फेक्टर : कोहली

केपटाउन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की जोड़ी 2019 में होने वाले विश्व कप में टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। इस जोड़ी ने वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को खासा परेशान कर रखा है। इन दोनों …

Read More »

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (बास्केटबॉल) : पंजाब के लड़के, केरल की लड़कियां चैम्पियन

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में यहां केडी. जाधव स्टेडियम में गुरुवार को लड़कों के बास्केटबॉल में पंजाब और लड़कियों में केरल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पंजाब ने एक कड़े मुकाबले में दिल्ली को 78-76 से हराया जबकि लड़कियों के फाइनल मुकाबले में केरल ने हरियाणा को 90-47 से रौंदा। दिल्ली …

Read More »

वनडे में 200 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं झूलन

किम्बर्ले, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की झूलन गोस्वामी महिला वनडे क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने यह उपलाब्ध बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में हासिल की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार वह महिला क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। भारत ने दूसरे …

Read More »

फुटसाल : गत विजेता स्पेन यूरो कप सेमीफाइनल में

जुबजाना, 8 फरवरी (आईएएनएस)। गत विजेता स्पेन ने फुटसल यूरो कप के क्वार्टर फाइनल में युक्रेन को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जुबजाना के स्टोजाइस एरिना में मंगलवार को खेले गए इस मैच में स्पेन के लिए एकमात्र गोल 13वें मिनट में पोला ने किया। स्पेन मैच के दूसरे …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493