खेल

दक्षिण कोरिया पहुंचे उत्तरी कोरियाई एथलीट

सियोल, 25 जनवरी (आईएएनएस)। शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए उत्तरी कोरियाई खिलाड़ियों का पहला दल गुरुवार को दक्षिण कोरिया पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में नौ फरवरी से शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन हो रहा है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, आईस हॉकी के बारह खिलाड़ी दक्षिण कोरिया के खिलाड़ियों …

Read More »

बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में सायना

जकार्ता, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा, गुरुवार को सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने भी पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वर्ल्ड नम्बर-10 सायना ने महिला एकल वर्ग …

Read More »

प्योंगचांग शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के लिए आस्ट्रेलियाई टीम घोषित

कैनबरा, 25 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने इस साल फरवरी में दक्षिण कोरिया में आयोजित हो रहे शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। इस टीम में शामिल 40 खिलाड़ी शीतकालीन ओलम्पिक खेलों की 16 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इन शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन नौ फरवरी से हो रहा है। इनमें …

Read More »

मोरक्को में होटल खोलेंगे रोनाल्डो

लिस्बन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पुर्तगाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अफ्रीकी देश मोरक्को के शहर मराकश में अपना पेर्सटाना सीआर-7 होटल खोलेंगे। रोनाल्डो अगले साल यह होटल खोलेंगे। पेर्सटाना होटल ग्रुप के मुख्य विकास अधिकारी जोसे रोकेट ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पेर्सटाना सीआर-7 लाइफस्टाइल होटल्स रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो और पुर्तगाल के …

Read More »

आस्ट्रेलियन ओपन : पहले ग्रैंड स्लैम के लिए भिड़ेंगी हालेप व वोज्नियाकी

मेलबर्न, 25 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज सिमोना हालेप और दूसरे स्थान पर काबिज कैरोलिना वोज्नियाकी साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों ही खिलाड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं और अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब से एक कदम दूर हैं। हालेप और वोज्नियाकी …

Read More »

आस्ट्रेलियन ओपन : हालेप ने फाइनल में रखा कदम

मेलबर्न, 25 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने संघर्षपूर्ण जीत हासिल कर साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में कदम रख लिया है। हालेप ने अपने करियर में पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है। वह अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब से केवल एक कदम दूर हैं। महिला एकल वर्ग …

Read More »

आईएसएल-4 : एटीके के सामने चेन्नयन की मुश्किल चुनौती

कोलकाता, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता एटीके आज अपने घर साल्ट लेक स्टेडियम में पूर्व विजेता चेन्नयन एफसी के खिलाफ उतरेगी। एटीके ने बुधवार को अपने मुख्य कोच टेडी शेरिंघम को बर्खास्त कर दिया। उनकी जगह इस मैच में टीम को जीत की राह पर लौटाने की जिम्मेदारी अंतरिम कोच एशेल वेस्टवुड की होगी। अंतरिम कोच एशेल वेस्टवुड का मानना …

Read More »

बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के अगले दौर में सायाना ,सिंधु (लीड-1)

जकार्ता, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और सायना नेहवाल ने बुधवार को इंडोनेशिया मास्टर्स के महिला एकल वर्ग के पहले दौर में जीत हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। जकार्ता, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और सायना नेहवाल ने बुधवार को इंडोनेशिया मास्टर्स के …

Read More »

जोहन्सबर्ग टेस्ट : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया शुरुआती झटका

जोहान्सबर्ग, 24 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका ने वंडर्स मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार का अंत छह ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर छह रनों के साथ किया। स्टम्प्स तक डीन एल्गर चार रन बनाकर खेल रहे थे। नाइट वॉचमैन कागिसो रबादा ने 10 गेंद खेलने के बाद अभी तक खाता …

Read More »

बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में पहुंचीं सायना

जकार्ता (इंडोनेशिया), 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अच्छी शुरुआत करते हुए इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। सायना ने बुधवार को महिला एकल वर्ग के पहले दौर में चीन की चेन युफेई को मात दी। ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता सायना ने युफेई को एक घंटे और नौ …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493