राज्य का पन्ना

इंदौर:शहर में नकली क्राइम ब्रांच टीम,असली ने पकड़ा

इंदौर- मध्य प्रदेश के इंदौर से फर्जीवाड़े का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ शातिर ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर एक युवक को न केवल उसके घर से उठाया, बल्कि उसके साथ मारपीट, धमकी और 5 लाख से ज्यादा की लूट की वारदात को अंजाम दिया। इंदौर क्राइम ब्रांच ने इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश …

Read More »

छतरपुर में DAP खाद का अवैध परिवहन करते दो पकड़ाए

छतरपुर- जिले में खाद की अवैध तस्करी करने वालों पर नौगांव पुलिस ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने छतरपुर-झांसी हाईवे पर एक पिकअप वाहन से 50 हजार रुपए की डीएपी खाद और एक वाहन जब्त किया है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शनिवार रात पुलिस को …

Read More »

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान:जहरीले सिरप पीने से मृत बच्चों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए मुआवज़ा दे सरकार

छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से अब तक करीब 21 बच्चों की मौत हो गई है। स्वास्थ विभाग की लापरवाही के कारण इन नौनिहालों को असमय जान गंवानी पड़ी। बच्चों की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री …

Read More »

MP में मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट का रहना अनिवार्य, फार्मासिस्ट के बगैर स्टोर चलाया तो होगी जेल

भोपाल- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत के बाद अब राज्य सरकार हरकत में आई है। प्रदेश में अब कोई भी मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के नहीं चलेगा। अगर ऐसा पाया जाता है तो संबंधित मेडिकल संचालक को जेल तक हो सकती है। छिंदवाड़ा सिरप कांड के बाद राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की निगरानी …

Read More »

भोपाल:रिश्वत नहीं देने पर DSP के साले को पीट-पीटकर मार डाला, दो कॉन्सटेबल सस्पेंड

भोपाल- राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से पुलिस की दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो पुलिसकर्मियों ने गुरुवार देर रात पार्टी कर रहे युवक और बालाघाट के डीएसपी चेतन अगलक के साले उदित गायके को जमकर पीटा। पुलिस की पिटाई की वजह से उनकी मौत हो गई। ये घटना इंद्रपुरी के सी-सेक्टर की है। जानकारी के …

Read More »

इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के विरुद्ध बड़ा प्रदर्शन

इंदौर-बुधवार को किसानों ने बड़ा प्रदर्शन किया। किसानों ने इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को निरस्त करने की मांग की। साथ ही सोयाबीन की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने और मुआवजा दर बढ़ाने जैसी मांगें भी रखी। इसे लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में इंदौर और उज्जैन जिले के किसान करीब एक हजार ट्रैक्टर लेकर इंदौर आए थे। 5 हजार …

Read More »

भोपाल के दवा बाजार में FDA की छापेमारी

भोपाल- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से 16 बच्चों की मौत के बाद अब प्रशासन की नींद खुली है। राज्य सरकार ने कोल्ड्रिफ के बाद दो और कफ सिरप को प्रतिबंधित किया है। हालांकि, बैन के बाद भी ये सिरप बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे थे। भोपाल के दवा बाजार में मंगलवार को फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन …

Read More »

राजस्थान सरकार ब्लैक लिस्टेड कंपनी से ले रही थी दवा

जयपुर- मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की रहस्यमयी मौतों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अब तक कई मासूम बच्चों की जान जा चुकी है और लगभाग सभी मामलों में एक जैसी स्थिति सामने आई है। सभी बच्चों की किडनी फेल होने से मौत होने की बात कही जा रही है। राजस्थान के सीकर में दो बच्चों की …

Read More »

छिंदवाड़ा में किडनी फेल होने से 7 बच्चों की मौत,बच्चों की मौत के पीछे जहरीली खांसी की दवा

छिंदवाड़ा-मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में किडनी फेल होने से 7 बच्चों की मौत हो चुकी है। 7वें बच्चे ने नागपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा। जिन दवाओं से बच्चों को आराम मिलना चाहिए था, वही उनकी जान जाने की वजह बन गईं। जांच में सामने आया कि खांसी की सिरप में व्हीकल इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाला केमिकल एथिलीन ग्लाइकॉल …

Read More »

भोपाल: नशे में धुत युवक-युवतियों ने सुबह ही कर दिया लंकापति का दहन

भोपाल– राजधानी भोपाल के बाग मुगालिया इलाके से दशहरा के मौके पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिस रावण के पुतले का दहन शाम को भारी भीड़ की मौजूदगी में होना था, उसे कुछ अज्ञात युवकों ने सुबह 6 बजे ही जलाकर राख कर दिया।यह घटना बाग मुगालिया ग्राउंड में हुई। जानकारी के मुताबिक, दशहरा उत्सव के लिए …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493